{"_id":"6361d8783898135d1620a6d8","slug":"five-police-officials-killed-in-ecuador-president-guillermo-lasso-declared-emergency-in-two-provinces","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ecuador: खूनी संघर्ष के दौरान पांच पुलिसकर्मियों की मौत, दो राज्यों में आपातकाल का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ecuador: खूनी संघर्ष के दौरान पांच पुलिसकर्मियों की मौत, दो राज्यों में आपातकाल का एलान
Wed, 02 Nov 2022 08:10 AM IST
कुमार सम्भव जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इक्वाडोर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इक्वाडोर
Published by: कुमार सम्भव जैन
Updated Wed, 02 Nov 2022 08:10 AM IST
सार
राष्ट्रपति लासो ने ग्वायाकिल और एस्मेराल्डा प्रांतों में आपातकाल का एलान भी किया। उन्होंने कहा कि दोनों प्रांतों में सुरक्षा बल अभियान तेज करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में कैदियों ने एक बार फिर तांडव किया। दरअसल, कैदियों को ट्रांसफर करने के दौरान गैंगवॉर छिड़ गई, जिसमें हुए धमाके की वजह से पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इसके बाद इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने दो प्रांतों में आपातकाल का एलान कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना के पीछे राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने ड्रग गैंग को जिम्मेदार ठहराया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि ग्वायाकिल और एस्मेराल्डास में कल रात और आज जो हुआ, वह स्पष्ट रूप से ड्रग गैंग की सोच को दर्शाता है। हम इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिससे लगातार बढ़ रही हिंसा पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
राष्ट्रपति लासो ने ग्वायाकिल और एस्मेराल्डा प्रांतों में आपातकाल का एलान भी किया। उन्होंने कहा कि दोनों प्रांतों में सुरक्षा बल अभियान तेज करेंगे। वहीं, स्थानीय समय के हिसाब से रात नौ बजे से कर्फ्यू लागू रहेगा।
विज्ञापन
इक्वाडोर की पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शहर और उसके आसपास के इलाकों में मौजूद तीन अन्य अधिकारियों की भी मौत हुई है। इसके अलावा एस्मेराल्डा में तीन विस्फोट होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि ट्रांसफर का विरोध करते वक्त कैदियों ने जेल के सात अधिकारियों को भी बंधक बना लिया।
हालांकि, यह जानकारी भी मिली है कि कैदियों ने बातचीत के बाद बंधक बनाए गए अधिकारियों को रिहा कर दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि इक्वाडोर का जेल सिस्टम काफी वक्त से इस तरह की दिक्कतों से जूझ रहा है। 2020 के बाद से इक्वाडोर की जेलों में हिंसा के मामलों में इजाफा हुआ है, जिसमें अब तक करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है।