फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five members of Indian-origin family die in London house fire

UK: आग लगने से भारतीय मूल के परिवार के पांच सदस्यों की मौत, जांच में जुटी मेट्रोपोलिटन पुलिस

Mon, 13 Nov 2023 10:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Nov 2023 10:23 PM IST
सार

UK: पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार को स्थानीय समयानुसार करीब साढ़े बारह बजे होंस्लो के चैनल क्लोज में एक आवासीय पते पर आग लगने की सूचना मिली, जहां उसके अधिकारियों ने लंदन फायर ब्रिगेड के कई दमकलकर्मियों और लंदन एम्बुलेंस सर्विस (एलएएस) के साथ काम किया।

विज्ञापन
Five members of Indian-origin family die in London house fire
आग (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमी लंदन में एक घर में आग लगने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जांच की घोषणा की।

विज्ञापन

पुलिस ने अभी तक पीड़ितों का नाम नहीं बताया है, लेकिन स्थानीय रिपोर्टों से पता चलता है कि परिवार भारतीय मूल का था और रविवार रात आग लगने से पहले दिवाली मना रहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आग में छठे पीड़ित का अब तक पता नहीं चल पाया है। एक पुरुष घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। हालांकि, उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। 
 

विज्ञापन

होंस्लो में पुलिस की तैनाती के लिए जिम्मेदार मेट्रोपोलिटन पुलिस के मुख्य अधीक्षक सीन विल्सन ने कहा,  मेरी संवेदनाएं उन लोगों के प्रियजनों के साथ हैं जिन्होंने इस दुखद घटना में अपनी जान गंवा दी। आग लगने की जगह यह घटना हुई।
 

उन्होंने कहा, मैं उस प्रभाव को कम नहीं आंकता जो व्यापक समुदाय और उससे परे होगा। मैं समझता हूं कि जवाबों की मांग होगी और मेरे अधिकारी यह पता करने के लिए काम कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ है।
 

पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार को स्थानीय समयानुसार करीब साढ़े बारह बजे होंस्लो के चैनल क्लोज में एक आवासीय पते पर आग लगने की सूचना मिली, जहां उसके अधिकारियों ने लंदन फायर ब्रिगेड के कई दमकलकर्मियों और लंदन एम्बुलेंस सर्विस (एलएएस) के साथ काम किया।
 

पांच पीड़ितों के शव घर के अंदर पाए गए और छठे व्यक्ति का फिलहाल कोई अता-पता नहीं है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा, बताया जा रहा है कि पांचों एक ही परिवार के सदस्य हैं। आपातकालीन सेवाओं के आने से पहले एक आदमी घर से चला गया। उन्हें एलएएस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी चोटों से जान को खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed