फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five Indian schools shortlists for first ever World Best School Prizes

World Best School Prizes: विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की सूची में भारत के पांच स्कूल, दिल्ली का प्राथमिक विद्यालय शीर्ष 10 में शामिल

Fri, 10 Jun 2022 02:03 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Jun 2022 02:03 AM IST
सार

विश्व के शीर्ष 10 स्कूलों की सूची गुरुवार को जारी की गई है। इसमें नई दिल्ली के स्कूल के अलावा मुंबई स्थित एसकेवीएम के सीएनएम स्कूल को भी ‘वर्ल्डस बेस्ट स्कूल प्राइज फॉर इनोवेशन’ श्रेणी के शीर्ष-10 की सूची के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन
Five Indian schools shortlists for first ever World Best School Prizes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में पहली बार दिए जा रहे ‘वर्ल्डस बेस्ट स्कूल’ (विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल) पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में पांच भारतीय स्कूलों को शामिल किया गया है। समाज की प्रगति के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए ब्रिटेन में ढाई लाख डॉलर के इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस सूची में नई दिल्ली के लाजपत नगर-3 के एसडीएमसी प्राथमिक स्कूल को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


विश्व के शीर्ष 10 स्कूलों की सूची गुरुवार को जारी की गई है। इसमें नई दिल्ली के स्कूल के अलावा मुंबई स्थित एसकेवीएम के सीएनएम स्कूल को भी ‘वर्ल्डस बेस्ट स्कूल प्राइज फॉर इनोवेशन’ श्रेणी के शीर्ष-10 की सूची के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा ‘सामुदायिक सहयोग’ श्रेणी के शीर्ष 10 की सूची में मुंबई के खोज स्कूल और पुणे के बोपखेल में स्थित पीसीएमसी इंग्लिश मीडियम स्कूल को शामिल किया गया है। हावड़ा के समारितन मिशन स्कूल (हाई) को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की सूची में ‘ओवरकमिंग एडवर्सिटी’ श्रेणी की सूची में जगह मिली है।
विज्ञापन


शिक्षा में बदलाव लाया जा सकता है : पोटा
टी4 एज्युकेशन और ‘वर्ल्ड बेस्ट स्कूल’ पुरस्कार के संस्थापक विकास पोटा ने कहा, कोविड के कारण स्कूल और विश्वविद्यालयों के बंद होने से डेढ़ अरब से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, हमने व्यवस्थागत बदलाव लाने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर समाधान निकालने के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शुरुआत की है। छात्रों के जीवन में परिवर्तन लाने और प्रेरणा देने वाले स्कूलों की कहानी बताकर शिक्षा में बदलाव लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर में होगी अंतिम विजेताओं की घोषणा
ब्रिटेन स्थित डिजिटल मीडिया मंच टी4 एज्युकेशन ने वर्ल्डस बेस्ट स्कूल पुरस्कारों की शुरुआत की है। संबंधित श्रेणियों में अंतिम विजेताओं की घोषणा इस साल अक्तूबर में होगी। पांच विजेताओं के बीच ढाई लाख डॉलर की राशि बराबर बांटी जाएगी और प्रत्येक विजेता को 50 हजार डॉलर का पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed