फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five countries including India revealed the sound of Hmmmm resonating in universe

Space: ब्रह्मांड में गूंजने वाली हम्म्म्म की आवाज का भारत सहित पांच देशों ने किया खुलासा, इसलिए आती है ध्वनि

Fri, 30 Jun 2023 07:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 30 Jun 2023 07:11 AM IST
सार

भारत, अमेरिका, यूरोप, चीन और ऑस्ट्रेलिया के साइंटिस्ट्स को रेडियो टेलीस्कोप की मदद से इस बात का पहला सबूत मिला है। पहले ये कहा जाता था कि ब्रह्मांड में कोई आवाज नहीं होती। लेकिन करीब 15 साल तक के आंकड़े जुटाने के बाद वैज्ञानिकों को यह सफलता मिली है।

विज्ञापन
Five countries including India revealed the sound of Hmmmm resonating in universe
ब्रह्मांड - फोटो : istock

विस्तार

ब्रह्मांड में हमेशा गूंजने वाली ‘हम्म्म्म’ की आवाज का पहली बार खुलासा हुआ है। ये ध्वनि ब्रह्मांड में हमेशा एक गूंजती रहती है। इसे सुनकर ऐसा लगता है जैसे आप किसी शोरगुल वाली जगह पर बैठे हों। अब भारत समेत दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि ये आवाज ग्रैविटेशनल वेव यानी गुरुत्वाकर्षण तरंगों की वजह से निकलती है।

विज्ञापन


रेडियो टेलीस्कोप की मदद से मिला सबूत
भारत, अमेरिका, यूरोप, चीन और ऑस्ट्रेलिया के साइंटिस्ट्स को रेडियो टेलीस्कोप की मदद से इस बात का पहला सबूत मिला है। पहले ये कहा जाता था कि ब्रह्मांड में कोई आवाज नहीं होती। लेकिन करीब 15 साल तक के आंकड़े जुटाने के बाद वैज्ञानिकों को यह सफलता मिली है। इससे पहले नासा ने कहा था कि यह धारणा गलत है कि अंतरिक्ष में कोई ध्वनि नहीं है, क्योंकि आकाशगंगा खाली है, जिससे ध्वनि तरंगों को यात्रा करने का कोई रास्ता नहीं मिलता। एक गैलेक्सी क्लस्टर में इतनी गैस है कि हमने वास्तविक ध्वनि को पकड़ लिया है। यहां एक ब्लैक होल की एंप्लीफाइड और अन्य डेटा के साथ मिक्स करके बनाई गई ध्वनि है। ये आवाज एक कंपन है। 

विज्ञापन

गैस की वजह से गूंजती रहती है ध्वनि
वैज्ञानिकों का कहना है कि अंतरिक्ष में कई जगहों पर गैस हैं। जिनके कारण ध्वनि तरंगें घूमती रहती हैं। अगस्त 2022 में नासा ने पर्सियस आकाश गंगा समूह के केंद्र में एक बड़े ब्लैक होल की ध्वनि को खोजा था। नासा ने इस ब्लैक होल से निकलने वाली ध्वनि को जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed