{"_id":"5cd91acdbdec2207436386ad","slug":"first-virtual-reality-gym-people-can-play-video-game-with-exercise","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का पहला वर्चुअल रिएलिटी जिम, जहां वीडियो गेम खेलते हुए कर सकते हैं एक्सरसाइज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया का पहला वर्चुअल रिएलिटी जिम, जहां वीडियो गेम खेलते हुए कर सकते हैं एक्सरसाइज
Mon, 13 May 2019 12:53 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 13 May 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
दुनिया का पहला वर्चुअल रिएलिटी जिम
- फोटो : social media
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में दुनिया का पहला वर्चुअल रिएलिटी जिम शुरू किया गया है। इस जिम के आने से लोगों का एक्सरसाइज करना पहले के मुकाबले अब काफी आसान हो गया है। ये एक ऐसा जिम है, जहां एक्सरसाइज करने के साथ-साथ वीडियो गेम भी खेला जा सकता है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
यहां आकर लोग वर्चुअल रिएलिटी वीडियो गेम खेल सकते हैं, जिसमें स्वचालित केबल मशीन का कॉम्बिनेशन है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक्सरसाइज करने वाले को एक कमरा दिया जाता है, जहां वह वीआर हेडसेट और अन्य उपकरण पहनता है। ये ऐसे डिवाइस हैं जो उसके हाथों की स्थिति को ट्रैक करते हैं।
वर्चुअल रिएलिटी गेम की सहायता से एक्सरसाइज करने वाले अपने खुद के पिछले प्रदर्शन या फिर किसी अन्य व्यक्ति से प्रदर्शन से प्रतिस्पर्धा भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है, "लोग अपने हेडसेट के साथ ब्लैक बॉक्स रूम में जाने से एक नई दुनिया में पहुंच जाते हैं।" ऐसा कर लोग भूल जाते हैं कि वह एक्सरसाइज कर रहे हैं। और वो फिट भी रहते हैं।