{"_id":"62fbac68e87e2c2bc7630285","slug":"first-lady-jill-biden-tests-positive-for-covid19-weeks-after-president-joe-biden-recovery-world-corona-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Alert: अमेरिका में फर्स्ट लेडी जिल कोरोना संक्रमित, हाल ही में कोरोना से उबरे थे जो बाइडन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona Alert: अमेरिका में फर्स्ट लेडी जिल कोरोना संक्रमित, हाल ही में कोरोना से उबरे थे जो बाइडन
Tue, 16 Aug 2022 11:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
जिल बाइडन
- फोटो : twitter
अमेरिका में फर्स्ट लेडी जिल बाइडन कोरोना संक्रमित हो गई हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि उन्हें हल्के लक्षणों का अनुभव हो रहा है। राष्ट्रपति के ठीक होने के हफ्तों बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इससे पहले जो बाइडन हाल के ही दिनों में दो बार कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। बाइडन को पहली बार 21 जुलाई को कोविड से संक्रमित पाया गया था। बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर की एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा ली थीं।
विज्ञापन
इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी। बाइडन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन