फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First illegal migrants' flight to take off for Rwanda in 10-12 weeks says UK PM Sunak

UK: ब्रिटेन से वापस भेजे जाएंगे रवांडा के प्रवासी, तैयार हो रहे विमान; PM सुनक बोले- हर हाल में पूरा होगा काम

Mon, 22 Apr 2024 05:29 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 22 Apr 2024 05:29 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन में अवैध रूप से प्रवास कर रहे रवांडा के लोगों को वापस भेजने की तैयारी हो रही है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि इस काम को हर हाल में पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
First illegal migrants' flight to take off for Rwanda in 10-12 weeks says UK PM Sunak
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन में रह रहे रवांडा के अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की तैयारी हो रही है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि 10 से 12 सप्ताह में रवांडा के अवैध प्रवासियों को लेकर पहली फ्लाइट भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस कानून के पारित होने का इंतजार किया जा रहा था और अब हर हाल में इस काम को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


पीएम ऋषि सुनक ने क्या कहा?
पीएम सुनक ने कहा कि यह एक संवेदनशील हवाई यात्रा होगी, इसलिए वो इस बारे में पूरी जानकारी नहीं देंगे। हालांकि उन्होंने यह बताया है कि इस काम के लिए चार्टर्ड उड़ानों को बुक किया गया है और हवाई रूट की भी जानकारी ले ली गई है। सुनक ने यह भी कहा कि प्रवासियों के पहले दल को रवांडा की राजधानी किगाली भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


हर हाल में पूरा होगा काम- सुनक
प्रधानमंत्री ने कहा कि रवांडा के अवैध प्रवासियों को लेकर पहली उड़ान 10 से 12 सप्ताह में रवाना होगी और इसके लिए हवाई क्षेत्र को स्टैंडबाय पर रखा है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए चार्टर विमान बुक किए गए हैं और 500 प्रशिक्षित पायलटों की टीम अवैध प्रवासियों को रवांडा तक ले जाने के लिए तैयार है। पीएम ने दावा किया कि कोई भी विदेशी अदालत हमें उड़ान भरने से नहीं रोकेगी और हम हर हाल में उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनक ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार ने कहा कि रवांडा सुरक्षा विधेयक में रवांडा को कानूनी रूप से एक सुरक्षित देश घोषित करने की बात कही गई है।  प्रधानमंत्री ने कहा कि हाउस ऑफ लॉर्ड्स द्वारा इस विधेयक में संशोधन की मांग की गई थी, जिस वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके लिए सुनक ने विपक्षी लेबर पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी पार्टियों द्वारा इस विधेयक को लंबित रखने में देरी नहीं की जाती, तो यह काम काफी पहले ही शुरू कर दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed