फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First case of Indian Covid variant found in Switzerland: health authority

कोरोना का कहर : स्विट्जरलैंड में मिला भारतीय कोविड वेरिएंट का पहला मामला, बढ़ाई गई सख्ती

Sat, 24 Apr 2021 07:13 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्न Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 24 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
First case of Indian Covid variant found in Switzerland: health authority
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay

भारत में जहां कोरोना के मामले आए दिन लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं वहीं अब इसके वेरिएंट विदेशों में भी पहुंचने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक स्विट्जरलैंड में  भारतीय कोविड वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है जिसके बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


स्विट्जरलैंड के लोक स्वास्थ्य प्राधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति देश के एक एयरपोर्ट से आया है। 


कई देशों ने लगाई भारतीय उड़ानों पर रोक
इस बीच ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूएई समेत कई देशों ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमानों की आवाजाही रोक दी है। बता दें कि भारत इस वक्त कोरोना संक्रमण की दूसरी और पाकिस्तान तीसरी लहर से जूझ रहा है। 

विज्ञापन


सिंगापुर : सात दिन का अतिरिक्त क्वारंटीन
सिंगापुर ने भारत गए लोगों पर प्रतिबंध लगाने के अलावा भारत की यात्रा कर चुके और बृहस्पतिवार रात 11.59 बजे तक 14 दिन की घर में रहने की अवधि पूरी नहीं करने वाले लोगों को भी उनके निवास स्थानों के बजाय निर्धारित केंद्रों पर क्वारंटीन रहने को कहा है। यह क्वारंटीन अवधि सात दिन की होगी। ऐसे लोगों को तीन बार पीसीआर जांच करानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा : उड़ानों से पहुंचे लोग ज्यादा संक्रमित
कनाडा में भारत से आने वाली उड़ानें देश के हवाई यातायात का करीब पांचवां हिस्सा होती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री पैटी हज्दू ने कहा कि उड़ानों के जरिये भारत से कनाडा पहुंचने वाले आधे लोग बड़ी तादाद में संक्रमित पाए गए हैं। जबकि पाक से आने वाले हवाई यात्रियों के पॉजिटिव होने की संख्या भी अधिक है, इसलिए उड़ानों पर रोक लगाना सही कदम है।


ब्रिटेन में भारतीय यात्रियों के लिए ‘रेड लिस्ट’ पाबंदी शुरू
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के भारतीय स्वरूप से जुड़े 55 और मामले पाए जाने के बाद भारत से आने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार से ‘रेड लिस्ट’ कोविड-19 यात्रा प्रतिबंध शुरू हो गए हैं। इन प्रतिबंधों के तहत भारत से लोगों के ब्रिटेन आने पर रोक है और नई दिल्ली से अपने देश लौट रहे ब्रिटिश तथा आयरिश नागरिकों के लिए होटल में दस दिन तक क्वारंटीन में रहना अनिवार्य है। ब्रिटेन ने ‘रेड लिस्ट’ श्रेणी के यात्रा प्रतिबंधों में 40 देशों को शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed