{"_id":"6036f0758ebc3e8c942f0b0d","slug":"first-batch-of-corona-vaccines-reached-ghana-under-who-scheme-covax","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोवैक्स के तहत टीके की पहली खेप घाना पहुंची","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोवैक्स के तहत टीके की पहली खेप घाना पहुंची
Thu, 25 Feb 2021 06:03 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, एकरा
एजेंसी, एकरा
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 25 Feb 2021 06:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन का पहली खेप घाना पहुंची (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक टीका साझाकरण योजना ‘कोवैक्स’ के तहत कोविड-19 टीके की पहली खेप बुधवार को घाना पहुंची। कोवैक्स ने दुनिया के सबसे गरीब देश में महामारी पर लगाम लगाने के इरादे से टीका की पेशकश की है।
विज्ञापन
भारत के सीरम इंस्टीट्यूट में तैयार हुए एस्ट्राजेनेका व ऑक्सफोर्ड के टीकी की छह लाख खुराक के साथ एक विमान घाना की राजधानी एकरा में बुधवार को उतरा। डब्ल्यूएचओ के स्थानीय प्रतिनिधि और यूनिसेफ ने टीका प्राप्त करने को बेहद महत्वपूर्ण क्षण बताया।
विज्ञापन
यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरिटा फोर ने कहा, बहुत जल्द फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका दिया जाएगा और इसके साथ ही कोरोना से लड़ाई का अगला चरण शुरू होगा। यह घाना के इतिहास में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा।
विज्ञापन
कोवैक्स पहल की शुरुआत आठ महीने पहले हुई थी और इसका उद्देश्य समृद्ध देशों से फंड जुटाकर दुनिया के जरूरतमंद देशों तक कोरोना का टीका पहुंचाना था। घाना में दो मार्च से टीकाकरण शुरू होगा और सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और उन लोगों को टीका दिया जाएगा जिनको महामारी की चपेट में आने का खतरा अधिक है।