{"_id":"5c427918bdec224b7a553bb0","slug":"first-arab-country-to-approve-viagra-for-females","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां महिलाएं दवा से बढ़ा सकेंगी कामोत्तेजना, फीमेल वायग्रा को मंजूरी देने वाला पहला अरब देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यहां महिलाएं दवा से बढ़ा सकेंगी कामोत्तेजना, फीमेल वायग्रा को मंजूरी देने वाला पहला अरब देश
Sat, 19 Jan 2019 06:40 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 19 Jan 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मिस्र ने महिलाओं में कामोत्तेजना बढ़ाने वाली दवा के उत्पादन और बिक्री को मंजूरी दे दी है। मिस्र यह कदम उठाने वाला पहला अरब देश बन गया है। फीमेल वायग्रा कही जाने वाली इस दवा को केमिकल भाषा में फ्लिबानसेरिन कहा जाता है। मिस्र में एक स्थानीय कंपनी इस दवा का उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन
इस दवा के इस्तेमाल को इस बीच अनुमति मिली है जब मिस्र में तलाक की दर बढ़ रही है और स्थानीय मीडिया के अनुसार दंपतियों के बीच यौन समस्याएं इसकी एक बड़ी वजह हैं। फ्लिबानसेरिन के निर्माता का कहना है कि देश में हर दस में तीन महिलाओं में कामोत्तेजना कम होने की परेशानी है।
विज्ञापन