{"_id":"6148fbea8ebc3e5ad7333bd1","slug":"firing-between-two-groups-in-pakistan-tribal-court-and-nine-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा: पाकिस्तान के जनजातीय कोर्ट में दो गुटों में गोलीबारी, 9 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिंसा: पाकिस्तान के जनजातीय कोर्ट में दो गुटों में गोलीबारी, 9 की मौत
Tue, 21 Sep 2021 02:54 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:54 AM IST
सार
कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों गुटों में तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई। उसके बाद दानों ओर से लोगों ने अपनी बंदूकें निकाल कर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : Social media
विस्तार
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी ऊपरी दीर जिले में एक जनजातीय अदालत में दो गुटों की गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गए।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार दोनों गुटों के लोग उनकी जमीन पर एक सड़क के निर्माण के विवाद को सुलझाने के लिए अदालत में एकत्र हुए थे।
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। बताया जाता है कि घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन