फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Firing at dam construction site in Balochistan, five worker killed and two injured; Police start investigation

Pakistan: बलूचिस्तान में बांध निर्माण स्थल पर फायरिंग, पांच मजदूरों की मौत और दो घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 29 Oct 2024 05:31 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: बशु जैन Updated Tue, 29 Oct 2024 05:31 PM IST
सार

पंजगुर जिले के पारुम इलाके में चल रहे बांध निर्माण कार्य स्थल पर आतंकियों ने सुरक्षा अधिकारियों और मजदूरों पर हमला किया। हमले में पांच लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Firing at dam construction site in Balochistan, five worker killed and two injured; Police start investigation
पुलिस ने शुरू की हमले की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के पंजगुर जिले में एक बांध निर्माण स्थल पर फायरिंग हुई। इसमें पांच श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर घायल हो गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसे अलगाववादी हमला माना जा रहा है। 

विज्ञापन


बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि पंजगुर जिले के पारुम इलाके में चल रहे बांध निर्माण कार्य स्थल पर आतंकियों ने सुरक्षा अधिकारियों और मजदूरों पर हमला किया। हमले में पांच लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और अधिकारी हमला स्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने की हमले की निंदा
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने हमले को अक्षम्य बताया और कहा कि अपराधियों को कठोर दंड दिया जाएगा। बलूचिस्तान की प्रगति को रोकने के लिए की जा रहीं आतंकी गतिविधियां सफल नहीं होंगीं। इस मामले के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोयला खदान पर हुआ था हमला
हाल ही में बलूचिस्तान के डुकी इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने कोयला खदान पर हमला किया था। इसमें 20 श्रमिक मारे गए थे। इसके बाद 40 हजार श्रमिकों को काम बंद होने के कारण अपने घर लौटना पड़ा था। इससे पहले 28 सितंबर को संदिग्ध आतंकवादियों ने सात पंजाबी मजदूरों की हत्या कर दी थी। ये मजदूर पंजगुर शहर के खुदा-ए-अबादन इलाके में एक मकान के निर्माण के लिए काम पर रखे गए थे। पीड़ित पंजाब प्रांत के मुल्तान जिले के रहने वाले थे और हमले के समय वे दिन भर की मेहनत के बाद एक ही छत के नीचे सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed