फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire breaks out in Russian laboratory of ISS

हादसा: आईएसएस की रूसी प्रयोगशाला में लगी आग, बैटरी रीचार्ज करते समय हुई घटना

Fri, 10 Sep 2021 01:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 01:27 AM IST
सार

हादसा रूस में बने ज्वेज्दा मॉड्यूल में बैटरी रीचार्ज करते समय हुआ। बृहस्पतिवार को क्रू के कुछ सदस्य अंतरिक्ष में चहलकदमी करने जा रहे थे, जो हादसे के बाद भी टाली नहीं जा रही है।

विज्ञापन
Fire breaks out in Russian laboratory of ISS
आईएसएस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धरती की करीब 400 किमी ऊंचाई से परिक्रमा कर रहे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में कुछ समय पूर्व ही जोड़े गए एक रूसी मॉड्यूल में बृहस्पतिवार को आग लगने और धुआं निकलने की जानकारी सामने आई है। आईएसएस के क्रू ने यह जानकारी दी। साथ ही बताया कि उन्हें प्लास्टिक जलने की गंध भी महसूस हुई। इस घटना के बाद क्रू ने एयर फिल्टर चालू किए और वातावरण को बेहतर बनाया। इसके बाद ही वे अपनी दैनिक नींद ले सके।

विज्ञापन


कई देशों का क्रू मौजूद
आईएसएस को इस समय नासा के अंतरिक्षयात्री मार्क वेंडे ही, किमबर्ग और मेगल मैकआर्थर, रूस के ओलेग नोवित्सकी और प्योत्र डुबरोव, जापान के अकिहीको होशिदे, यूरोपीय संघ के थॉमस पेस्क्वेट चला रहे हैं।
विज्ञापन


रूसी अंतरिक्ष यात्रियों को ही करीब छह घंटे की अंतरिक्ष चहलकदमी पर जाना है। इस दौरान वे रूस की विज्ञान प्रयोगशाला नउका का आईएसएस से जुड़ाव आगे बढ़ाएंगे। नउका को जुलाई में ही आईएसएस तक पहुंचाया गया है। उस समय भी एक हादसा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed