Sanna Marin: फिनलैंड की पीएम सना मारिन की पार्टी का वीडियो लीक, निशाने पर आईं, देखें वीडियो
सना मारिन पहले भी कई संगीत समारोहों में भाग लेने और शासन करने के बजाय पार्टी पर बहुत अधिक समय बिताने के लिए वह आलोचना के घेर में आ चुकी हैं।
विस्तार
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन के एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है जिसमें वह कुछ लोगों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैंष इस क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर साझा किया गया है। मारिन एक निजी अपार्टमेंट में लोगों के एक समूह के साथ जमकर डांस कर रही हैं। कहा जा रहा है कि वीडियो को शुरू में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपलोड किया गया था जिसके बाद यह लीक हो गया और वायरल हो गया।
पहले भी रही हैं आलोचना के घेरे में
सना मारिन अपनी पार्टी का एक वीडियो लीक होने के बाद सुर्खियों में हैं। पहले भी कई संगीत समारोहों में भाग लेने और शासन करने के बजाय पार्टी पर बहुत अधिक समय बिताने के लिए वह आलोचना के घेर में आ चुकी हैं। आलोचकों का कहना है कि वह पीएम पद के लिए उपयुक्त नहीं है। हालांकि कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन भी किया है।
Finland’s Prime Minister @MarinSanna is in the headlines after a video of her partying was leaked today.
विज्ञापन विज्ञापन
She has previously been criticized for attending too many music festivals & spending too much on partying instead of ruling.
The critics say it’s not fitting for a PM. pic.twitter.com/FbOhdTeEGw — Visegrád 24 (@visegrad24) August 17, 2022
विपक्ष ने मांगा इस्तीफा
इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सना मरीन ने दोस्तों के साथ ड्रग्स का सेवन किया। विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। उधर, सना मरीन ने कबूला है कि वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रही थीं लेकिन, ड्रग्स लेने की बाते गलत हैं। उन्होंने चुनौती दी कि वो ड्रग्स टेस्ट के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया है।
फिनलैंड के प्रतिष्ठित अखबार Iltalehti के मुताबिक, वीडियो में मरीन को दोस्तों के साथ डांस करते और फिनिश रैपर पेट्री न्यगर्ड और पॉप गायक एंट्टी तुइस्कु के गीतों के साथ गाते हुए देखा जा रहा है। इसे पहली बार इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपलोड किया गया था।