फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   finance minister Ishaq Dar says Pakistan actively considering getting oil from Russia on India pattern

Pakistan: रूस से भारत जैसे व्यापार की पाकिस्तान को चाहत, इशाक डार ने कहा- मॉस्को से खरीदना चाहते हैं तेल

Wed, 19 Oct 2022 10:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 19 Oct 2022 10:18 PM IST
सार

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान रूस से तेल खरीदने पर सक्रिय रूप से विचार कर रहा है, लेकिन यह कीमत कम या भारत के बराबर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भारत तेल खरीद रहा है तो पाकिस्तान को उसी सुविधा से क्यों रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन
finance minister Ishaq Dar says Pakistan actively considering getting oil from Russia on India pattern
इशाक डार

विस्तार

हाल ही में अमेरिका का दौरा करके वापस देश लौटे पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान देश में लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए भारत की तर्ज पर रूस से तेल खरीदने के लिए तैयार है। इशाक डार ने कहा कि वे रूस से उस दर पर तेल खरीदने के लिए तैयार हैं जिस दर पर वो भारत को तेल का निर्यात कर रहा है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसाक डार ने यह भी कहा कि अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने रूस से तेल खऱीदने की अपनी मंशा को जाहिर किया था, और अमेरिका ने कोई भी विरोध नहीं किया।

विज्ञापन

 
रूस से तेल खरीदने के विकल्प पर कर रहे विचार
उन्होंने पाकिस्तान में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि पाकिस्तान रूस से तेल खरीदने पर सक्रिय रूप से विचार कर रहा है, लेकिन यह कीमत कम या भारत के बराबर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भारत तेल खरीद रहा है तो पाकिस्तान को उसी सुविधा से क्यों रोका जाना चाहिए। इशाक डार ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हाल ही में आई अभूतपूर्व बाढ़ के कारण पाकिस्तान की वित्तीय कठिनाई के मद्देनजर पश्चिम को भी रियायती ईंधन आयात करने में कोई आपत्ति नहीं होगी।   
विज्ञापन


इशाक डार बोले- हम चुनौतियों का सामना करेंगे 
इससे पहले, सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान को अपने दायित्वों का भुगतान करने के लिए लगभग 34 बिलियन अमरीकी डालर की आवश्यकता है। इसमें चालू वर्ष के दौरान ऋण चुकाने के लिए लगभग 24 बिलियन अमरीकी डालर शामिल हैं। उन्होंने सम्मेलन में वादा किया कि तमाम चुनौतियों का पाकिस्तान सामना करेगा। उन्होंने कहा कि और देश अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मैं पहले ही कह चुका हूं कि हम अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार हाल ही में आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि निवेश को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक स्थिरता महत्वपूर्ण है और सभी को अर्थव्यवस्था के चार्टर पर सहमत होना होगा।


गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के कारण अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। हालांकि भारत ने पश्चिमी देशों की आलोचनाओं के बावजूद, यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के खरीदे जाने वाले तेल की मात्रा को और बढ़ा दिया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed