नापाक हरकत पर बवाल: पाकिस्तान के गुरुद्वारे में जूते पहनकर घुसे फिल्मी कलाकार, भाजपा ने जारी किया VIDEO
Gurdwara Panja Sahib: पाकिस्तान के हसन अब्दाल इलाके में स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में फिल्मी कलाकारों ने जूते पहनकर फिल्म की शूटिंग की। भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने घटना का वीडियो भी साझा किया है।
विस्तार
पाकिस्तान में फिल्मी कलाकारों की नापाक हरकत सामने आई है जिसके बाद से बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने घटना का एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि एक कुछ फिल्मी कलाकार जूते पहनकर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब के परिसर में प्रवेश कर गए। इतना ही नहीं बिना अनुमति के सभी ने काफी देर तक एक फिल्म की शूटिंग भी की।
फिल्म लाहौर-लाहौर ए की शूटिंग चल रही थी
जानकारी के अनुसार फिल्म लाहौर-लाहौर ए के दर्जन भर मुस्लिम कलाकार पगड़ी बांधकर गुरुद्वारा में फिल्म के कुछ सीन शूट कर रहे थे। इसी दौरान जब गुरुद्वारा साहिब में आई संगत ने इन्हें जूतों सहित अंदर देखा तो उन्होंने विरोध किया।
ये है वीडियो फिल्मी कलाकारो की...
Blasphemous actions continue in Pakistan: Sharing a video of BEADABI in Gurdwara #PanjaSahib, where a film crew was allowed to shoot for a movie in Gurdwara premises.
विज्ञापन विज्ञापन
Earlier we saw similar pictures of frivolous acts in premises of Gurudwara Kartarpur Sahib@ANI @GovtofPakistan pic.twitter.com/w9p7F9WISo— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) October 3, 2022
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को ही हिरासत में ले लिया
29 सितंबर को गुरुद्वारा पंजा सिंह के अंदर एक फिल्म की शूटिंग कर रहे एक फिल्मी कलाकारों ने जूते पहनकर प्रवेश किया, जिससे भक्त नाराज हो गए। उनमें से एक ने कलाकारों के साथ हुई बहस की घटना को रिकॉर्ड कर लिया। जब भक्त ने इसकी शिकायत की, तो पाकिस्तान सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उस शिकायतकर्ता को ही हिरासत में ले लिया।
गलत तरीके से पहनी थी पगड़ी, कइयों ने सिर भी नहीं ढका था
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभी मुस्लिम कलाकार सिखों की वेशभूषा में थे। जूते पहनकर जानबूझकर अंदर तो गए ही ऊपर से कइयों ने सिर भी नहीं ढका था। सिखों के विरोध के बाद मुस्लिम कलाकार दुहाई देने लगे कि हम आपके मेहमान हैं। संगत ने कहा कि मेहमान भी गुरु मर्यादा में आएं तो उनका स्वागत है। गुरुद्वारा साहिब को शूटिंग स्थल नहीं बनाया जा सकता। इन लोगों को गुरुसिख के सिद्धांतों व मर्यादा की जानकारी नहीं है।