फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fifteen people were killed in a terrorist attack in Iran

Iran: ईरान में शिया अनुयायियों पर आतंकियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 15 की मौत, आईएसआईएस ने ली जिम्मेदारी

Wed, 26 Oct 2022 10:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 26 Oct 2022 10:30 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, दो बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा फरार है।

विज्ञापन
Fifteen people were killed in a terrorist attack in Iran
ईरान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान के शिराज शहर में आतंकवादी हमले में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने ईरान के शिराज शहर में एक शिया तीर्थ स्थल पर उपासकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस हमले में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस आतंकी समूह ने ली है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा फरार है। गौरतलब है कि ईरान में सुन्नी चरमपंथी अतीत में अकसर शिया मुसलमानों के पवित्र स्थलों को निशाना बनाते रहे हैं। ईरान में यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब आजादी की मांग को लेकर देश में महीने भर से सरकार विरोधी आंदोलन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed