फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Federal agents fire chemicals protesters try to block car at immigration site outside Chicago

US: शिकागो में प्रदर्शनकारियों-संघीय एजेंटों के बीच टकराव, गाड़ी रोकने की कोशिश पर बचाव में रसायन का इस्तेमाल

Sat, 27 Sep 2025 01:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रॉडव्यू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रॉडव्यू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 01:14 AM IST
सार

शिकागो के पास ब्रॉडव्यू में आव्रजन प्रवर्तन भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान संघीय एजेंटों ने प्रदर्शनकारियों पर मिर्च के गोले और आंसू गैस छोड़ी। प्रदर्शनकारी गाड़ियों को रोक रहे थे और हिरासत केंद्र की खराब हालत के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस टकराव में कई लोग घायल हुए, लेकिन गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई।
 

विज्ञापन
Federal agents fire chemicals protesters try to block car at immigration site outside Chicago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकागो के उपनगर ब्रॉडव्यू में आव्रजन प्रवर्तन भवन के बाहर शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को प्रदर्शनकारियों और संघीय एजेंटों के बीच घंटों टकराव हुआ। इस दौरान एजेंटों ने प्रदर्शनकारियों पर मिर्च के गोले और आंसू गैस के गोले छोड़े। 

विज्ञापन


यह झड़प तब हुई जब 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों में से कुछ ने आव्रजन प्रवर्तन भवन की ओर जा रही एक गाड़ी को रोकने की कोशिश की। एजेंटों द्वारा छोड़ी गई गैस और गोलियां पूरे समूह की तरफ गईं, जबकि अधिकांश लोग सिर्फ बाड़ से दूर खड़े थे और ट्रैफिक अवरुद्ध नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


मिर्च के गोले छोड़ने पर जमीन पर गिरे प्रदर्शनकारी
एजेंटों द्वारा मिर्च के गोले छोड़ने पर कई प्रदर्शनकारी जमीन पर गिर पड़े और इधर-उधर भागे। कुछ लोगों ने एक-दूसरे को उठाया और आंखों में पानी डाला। पिछले कुछ हफ्तों से प्रदर्शनकारी एजेंटों की गाड़ियों को भवन के पास वाले यार्ड से बाहर निकलने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। मंगलवार को लगाई गई नई बाड़ ने शुक्रवार को भीड़ को और दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nepal: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड अब सीपीएन-एमसी के अध्यक्ष नहीं, पार्टी ने भंग की अपनी केंद्रीय समिति

केंद्र में 200 लोगों को रखने का आरोप
कार्यकर्ताओं और हिरासत में लिए गए लोगों के परिजनों का कहना है कि यह सुविधा केवल 'प्रोसेसिंग सेंटर' नहीं, बल्कि असल में एक अस्थायी हिरासत केंद्र बन गई है, जहां हालात बेहद खराब हैं। उनका आरोप है कि यहां एक समय में करीब 200 लोगों को रखा जाता है, जिनमें से कई को 5 दिन तक बिना शॉवर और कैफेटेरिया वाली जगह में रहना पड़ता है। उन्हें बहुत कम खाना-पानी और सीमित दवाइयां मिलती हैं।

बाड़ के पास खड़े होकर नारे लगा रहे थे प्रदर्शनकारी 
सुबह के समय कुछ प्रदर्शनकारी बाड़ के पास खड़े होकर नारे लगा रहे थे और घंटियां बजा रहे थे। जब वे बाड़ पर बंदियों के समर्थन में संदेश टांग रहे थे- जैसे 'कोई इंसान गैरकानूनी नहीं है' और 'हम आपके साथ हैं', तभी एजेंटों ने पहली बार मिर्च के गोले छोड़े। इस दौरान एजेंट और प्रदर्शनकारी एक-दूसरे को गालियं भी देते रहे। एजेंटों ने बाड़ पर लगे पोस्टर और झंडे भी उतार दिए।


एजेंटों ने इमारत की छत से चलाईं मिर्च की गोलियां
ब्रॉडव्यू की निवासी और स्कोकी शिक्षा बोर्ड की 27 वर्षीय निर्वाचित अधिकारी बुशरा अमीवाला ने आरोप लगाया कि जब वे दीवार पर नोट बांध रही थीं, तो एक एजेंट ने इमारत की छत से उन पर मिर्च की गोलियां चलाईं। इससे उन्हें खांसी और सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्होंने कहा, 'हम तो बस संदेश टांग रहे थे, यह हमला पूरी तरह बेवजह था।'

ये भी पढ़ें: Egypt Fire: मिस्र के नील डेल्टा में लगी भीषण आग, इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत और 30 से अधिक घायल

स्थानीय प्रशासन ने भी बाड़ को हटाने की मांग की
स्थानीय प्रशासन ने भी इस 'गैरकानूनी रूप से बनी बाड़' को सुरक्षा कारणों से हटाने की मांग की है, लेकिन शुक्रवार को यह वहीं मौजूद रही। यह साफ नहीं हो सका कि इस झड़प में किसी को गिरफ्तार किया गया या नहीं। हालांकि, संघीय अधिकारियों का कहना है कि पिछले हफ्ते हुए विरोध में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 'हिंसक उपद्रवी' बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed