फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US army grounds Chinook helicopter fleet, India seeks report

Chinook helicopter: चिनूक हेलिकॉप्टरों में आग का अंदेशा, अमेरिकी सेना ने रोकी उड़ानें, भारत ने मांगी रिपोर्ट

Thu, 01 Sep 2022 06:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 01 Sep 2022 06:34 PM IST
सार

 ये हेलिकॉप्टर आमतौर पर सैन्य साजो सामान की ढुलाई व राहत व बचाव कार्यों में इस्तेमाल किए जाते हैं। चिनूक हेलीकॉप्टरों की ग्राउंडिंग अमेरिकी सैनिकों के लिए परिवहन संबंधी चुनौतियां पैदा कर सकती है।

विज्ञापन
US army grounds Chinook helicopter fleet, India seeks report
chinook - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी सेना ने अपने सारे चिनूक हेलिकॉप्टरों की उड़ानों पर पाबंदी लगा दी है। इनके इंजन में आग लगने के अंदेशे को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इधर, भारत में इन CH-47 हेलिकॉप्टरों का वायुसेना अब भी इस्तेमाल कर रही है। अमेरिका में पाबंदी को लेकर वायुसेना ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


अमेरिकी वायुसेना के फैसले के बाद भारतीय अधिकारियों ने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है। अमेरिकी सेना के आदेश की जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अधिकारियों के हवाले से दी है।रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेना की मटेरियल कमांड ने 70 से अधिक हेलीकॉप्टरों का निरीक्षण करते हुए इसके बेड़े की उड़ानें रोकने का फैसला किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने कहा कि इन हेलिकॉप्टरों के इंजन में आग लगने के बारे में पता चला है। हालांकि इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की मौत हुई। ये हेलिकॉप्टर आमतौर पर सैन्य साजो सामान की ढुलाई व राहत व बचाव कार्यों में इस्तेमाल किए जाते हैं। चिनूक हेलीकॉप्टरों की ग्राउंडिंग अमेरिकी सैनिकों के लिए परिवहन संबंधी चुनौतियां पैदा कर सकती है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उड़ानें रोकने का आदेश कितने समय तक लागू रहता है। 


वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि ग्राउंडिंग का आदेश लागू हो गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी सेना के बेड़े में लगभग 400 हेलीकॉप्टर हैं। अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि  सैनिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे विमान या हेलिकॉप्टर सुरक्षित और उड़ने लायक बने रहें। 

छह दशकों से है सेना का मददगार
चिनूक सेना के लिए जबर्दस्त उपयोगी हेलिकॉप्टर है। इसका उपयोग नियमित और विशेष मौकों पर सेना द्वारा किया जाता है। यह चार दर्जन से ज्यादा सैनिकों या कार्गां ले जा सकता है। बीते छह दशकों से यह सेना का बड़ा मददगार बना हुआ है। इसका निर्माण  एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने किया है। 



IAF के चिनूक हेलीकॉप्टर में कोई समस्या नहीं
भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर हमेशा की तरह बेहतरीन काम कर रहे हैं। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि संयुक्त राज्य सेना द्वारा चिनूक सीएच -47 हेलीकॉप्टरों के ग्राउंडिंग की रिपोर्ट के बाद आईएएफ मुख्यालय ने बोइंग इंडिया को एक संदेश भेजा है। बताया जा रहा है कि बोइंग इंडिया ने भारतीय वायुसेना को सूचित किया है कि बल द्वारा संचालित किए जा रहे चिनूक सीएच-47एफ (आई) हेलीकॉप्टर अमेरिकी सेना के बेड़े में आई समस्या से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हैं। वायुसेना फिलहाल 15 चिनूक का संचालन कर रही है।

मामले में बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने कहा कि अमेरिका में घटनाओं की सूचना के बाद भारतीय वायुसेना ने हमारे इंजीनियरों से संपर्क किया। सूचित किया गया कि भारतीय बलों द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर में कोई खामी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed