फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'fear is the tool of a tyrant but i'm not afraid...', Ex FBI chief James Comey breaks silence after indictment

US: 'डर तानाशाह का हथियार है, लेकिन मैं नहीं डरता...', अभियोग के बाद पूर्व FBI निदेशक कोमी ट्रंप पर हमलावर

Fri, 26 Sep 2025 08:30 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 26 Sep 2025 08:30 AM IST
सार

Ex-FBI Chief James Comey: पूर्व एफबीआई प्रमुख जेम्स कोमी खुद के बेगुनाही के दावे के साथ राष्ट्रपति ट्रंप पर हमलावर भी है। वहीं उनके खिलाफ अभियोग की कार्रवाई को जहां ट्रंप समर्थक इसे न्याय की जीत मान रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कोमी के समर्थक इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रहे हैं।

विज्ञापन
'fear is the tool of a tyrant but i'm not afraid...', Ex FBI chief James Comey breaks silence after indictment
जेम्स कॉमी, पूर्व एफबीआई निदेशक - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की राजनीति में एक बड़ा धमाका हुआ है। पूर्व एफबीआई प्रमुख जेम्स कोमी पर दो गंभीर आरोप लगाए गए हैं, गलत बयान देना और कांग्रेस की कार्यवाही में बाधा डालना। इन आरोपों के बाद कोमी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी और साफ कहा कि वह निर्दोष हैं और अदालत में अपनी बेगुनाही साबित करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: ट्रंप ने किया दवाइयों पर 100% टैरिफ लगाने का एलान, पहले दी थी छूट; भारत-अमेरिका पर क्या होगा असर?
विज्ञापन


हम घुटनों के बल नहीं जिएंगे- कोमी
जेम्स कोमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, 'मैं और मेरा परिवार वर्षों से जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ खड़े होने की एक कीमत चुकानी पड़ेगी। लेकिन हम किसी और तरह से जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते। हम घुटनों के बल नहीं जिएंगे, और न ही आपको ऐसा करना चाहिए।' कोमी ने बताया कि हाल ही में उनके एक करीबी ने उन्हें कहा कि 'डर एक तानाशाह का हथियार है।' इस पर कोमी ने कहा कि वह निडर हैं और उम्मीद करते हैं कि अमेरिकी जनता भी डर के आगे झुकेगी नहीं। उन्होंने जनता से अपील की, 'मैं चाहता हूं कि आप सक्रिय रहें, ध्यान दें और वोट डालें, जैसे कि आपके प्यारे देश का भविष्य इसी पर निर्भर करता है, क्योंकि वास्तव में ऐसा ही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं बेगुनाह हूं, ट्रायल हो', दामाद ने दिया इस्तीफा
जेम्स कोमी ने अपने बयान के अंत में कहा, 'मेरा दिल न्याय विभाग के लिए टूट गया है, लेकिन मुझे अमेरिकी न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। मैं निर्दोष हूं। तो आइए, ट्रायल हो और विश्वास बनाए रखें।' जेम्स कोमी के इस बयान के कुछ ही घंटे बाद उनके दामाद ट्रॉय एडवर्ड्स, जो एक फेडरल अभियोजक थे, ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम उन्होंने संविधान की शपथ को बनाए रखने के लिए उठाया है।

जेम्स कोमी पर क्या-क्या हैं आरोप?
अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, पूर्व एफबीआई प्रमुख जेम्स कोमी पर दो बड़े आरोप लगे हैं। जिसमें पहला- गलत बयान देना, जो उन्होंने आधिकारिक जांच के दौरान गलत जानकारी दी। वहीं दूसरा- कांग्रेस की कार्यवाही में बाधा डालना, उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस की जांच को प्रभावित करने और उसे रोकने की कोशिश की। ये दोनों ही गंभीर अपराध हैं और साबित होने पर कोमी को कड़ी सजा हो सकती है।


यह भी पढ़ें - US: ट्रंप ने पाकिस्तानी पीएम शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर से की मुलाकात, संबंधों में गर्मजोशी के दिए संकेत

ट्रंप की प्रतिक्रिया- अमेरिका के लिए न्याय
वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिनका जेम्स कोमी का वर्षों से टकराव रहा है, ने इस फैसले का स्वागत करते हुए ट्रुथ सोशल पर लिखा- 'अमेरिका में न्याय हुआ! जेम्स कोमी अमेरिका के इतिहास में सबसे बुरे इंसानों में से एक हैं। आज उन्हें ग्रैंड जूरी ने दो अपराधों में दोषी ठहराया है। उन्होंने देश को लंबे समय से नुकसान पहुंचाया है। अब यह शुरुआत है, उन्हें अपने अपराधों की कीमत चुकानी होगी।' ट्रंप ने अपने संदेश का अंत अपने नारे 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' से किया।

पहले भी विवादों में रहे कोमी
बता दें कि जेम्स कोमी 2013 से 2017 तक एफबीआई प्रमुख रहे। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हिलेरी क्लिंटन के ईमेल विवाद और फिर रूस की दखलअंदाजी की जांच में उनकी भूमिका चर्चा में रही। साल 2017 में ट्रंप ने उन्हें अचानक पद से हटा दिया, जिससे दोनों के बीच खुली दुश्मनी शुरू हो गई। जेम्स कोमी ने बाद में एक किताब भी लिखी जिसमें ट्रंप को लेकर कई गंभीर खुलासे किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed