फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FDA New COVID-19 Vaccine approval in America limited use allowed for children and adults know all in hindi

FDA New COVID-19 Vaccine: अमेरिका में नए टीकों को सशर्त मंजूरी, बच्चों-वयस्कों के लिए सीमित इस्तेमाल की अनुमति

Thu, 28 Aug 2025 02:55 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 02:55 AM IST
सार

अमेरिका में कोविड वैक्सीन को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। इसके तहत अब फाइजर, मॉडर्ना और नोवावैक्स की नई वैक्सीन सिर्फ बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को ही मिलेगी। इतना ही नहीं अब स्वस्थ बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन पाने के लिए मेडिकल प्रमाण देना होगा, अन्यथा उन्हें 13000 रुपये से ज्यादा का खर्च उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
FDA New COVID-19 Vaccine approval in America limited use allowed for children and adults know all in hindi
वैक्सीनेशन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com

विस्तार

कोविड-19 वैक्सीन को लेकर अमेरिका में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका में इसके लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। अमेरिकी दवा नियामक संस्था (एफडीए) ने बुधवार को फाइजर, मॉडर्ना और नोवावैक्स की नई कोविड वैक्सीन को मंजूरी तो दी, लेकिन इसके इस्तेमाल को सीमित कर दिया है। अब ये टीके सिर्फ बुजुर्गों और उच्च जोखिम वाले मरीजों को ही लगाए जाएंगे, जैसे जिन्हें अस्थमा, मोटापा या अन्य गंभीर बीमारियां हैं।

विज्ञापन


साथ ही एफडीए ने पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन की आपातकालीन मंजूरी को भी रद्द कर दिया है। इसका मतलब है कि अब यह वैक्सीन छोटे बच्चों को नहीं दी जा सकेगी। हालांकि, मॉडर्ना की वैक्सीन छह महीने से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अब भी उपलब्ध है, लेकिन केवल उन्हें ही दी जाएगी जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


नए नियम के तहत आसानी से नहीं मिलेगा वैक्सीन
नए नियमों के बाद अब स्वस्थ वयस्क और बच्चे, जो टीका लगवाना चाहते हैं, उन्हें टीका आसानी से नहीं मिलेगा। इस नियम के तहत अगर किसी को भी वैक्सीन चाहिए तो उन्हें पहले यह साबित करना होगा कि वे किसी गंभीर स्वास्थ्य खतरे का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, अगर उनके पास इंश्योरेंस नहीं है या वैक्सीन उनके प्लान में शामिल नहीं है, तो उन्हें टीके के लिए लगभग 13000 रुपये या उससे ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'गाजा में अकाल मानव निर्मित संकट': UNSC सदस्यों ने इस्राइल को बताया गलत, बिना शर्त स्थायी युद्धविराम का आह्वान

सीडीसी की नई समिति पर सवाल
गौरतलब है कि अमेरिका के स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने हाल ही में सीडीसी की सलाहकार समिति को भंग कर नई टीम बनाई है, जिसमें कई ऐसे विशेषज्ञ शामिल हैं जो वैक्सीनेशन पर सवाल उठा चुके हैं। यह समिति सितंबर में बैठक करेगी, लेकिन तारीख और एजेंडा अभी तय नहीं है।


ऐसे में अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स जैसी संस्थाएं इन नए नियमों का विरोध कर रही हैं। उनका कहना है कि यह निर्णय बच्चों और उनके परिवारों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है, खासकर तब जब कुछ माता-पिता अपने बच्चों को टीका लगवाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:- Julius Malema: दक्षिण अफ्रीकी नेता जूलियस मालेमा नस्लभेदी-अभद्र भाषा के लिए दोषी करार, ट्रंप ने की थी आलोचना

नए वेरिएंट के खिलाफ नए टीके
नए नियम के तहत फाइजर, मॉडर्ना और नोवावैक्स के नए टीके LP.8.1 नामक वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं, जो हाल के समय में काफी फैल चुका है। हालांकि, अब लोगों को टीका लगवाने के लिए सिर्फ इच्छा नहीं, बल्कि मेडिकल प्रमाण देने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed