फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FBI opens criminal investigation into Baltimore bridge collapse; boards crippled ship mostly manned by Indians

US: एफबीआई ने शुरू की बाल्टीमोर पुल ढहने की आपराधिक जांच, जहाज की सुरक्षा संबंधी खामियों की होगी तहकीकात

Tue, 16 Apr 2024 12:07 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Apr 2024 12:07 AM IST
सार

US: एफबीआई ने एक आपराधिक जांच शुरू की है। जिसमें पिछले महीने फ्रांसिस स्कॉट पुल को गिराने वाले मालवाहक जहाज पर फोकस किया जाएगा। इस जांच में यह देखा जाएगा कि क्या चालक दल ने बंदरगाह को इसलिए छोड़ दिया था कि जहाज में गंभीर सुरक्षा समस्याएं थीं। 

विज्ञापन
FBI opens criminal investigation into Baltimore bridge collapse; boards crippled ship mostly manned by Indians
Baltimore bridge collapse - फोटो : ANI/Reuters

विस्तार

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने बाल्टीमोर में पुल ढहने की घटना की आपराधिक जांच शुरू कर दी है। एफबीआई इस बात की जांच करेगी कि क्या मालवाहक जहाज 'डाली' महत्वपूर्ण अमेरिकी बंदरगाह से यह जानते हुए रवाना हुआ था कि जहाज में संचालन संबंधी गंभीर समस्याएं थीं। डाली के चालक दल में अधिकांश भारतीय थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

पटाप्स्को नदी पर 2.6 किलोमीटर लंबा चार लेन का फ्रांसिस स्कॉट पुल से 26 मार्च को 984 फीट का जहाज डाली टकरा गया था। जिसके बाद पुल ढह गया था। जहाज के चालक दल में 20 भारतीय और एक श्रीलंकाई नागरिक शामिल थे। पुल पर गड्ढों की मरम्मत कर रहे छह निर्माण श्रमिक पटाप्स्को नदी में गिर गए थे और उनकी मौत हो गई थी। मृतकों में से केवल तीन के ही शव मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने सोमवार को बताया की कि एफबीआई ने एक आपराधिक जांच शुरू की है। जिसमें पिछले महीने फ्रांसिस स्कॉट पुल को गिराने वाले मालवाहक जहाज पर फोकस किया जाएगा। इस जांच में यह देखा जाएगा कि क्या चालक दल ने बंदरगाह को इसलिए छोड़ दिया था कि जहाज में गंभीर सुरक्षा समस्याएं थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि संघीय एजेंसी के अधिकारी सोमवार की सुबह जांच के लिए जहाज पर चढ़ते दिखाई दिए। 

विज्ञापन

खबर में संघीय प्रवर्तन एजेंसी के एक बयान के हवाले से कहा गया, एफबीआई मालवाहक जहाज डाली पर मौजूद है और उन कानून प्रवर्तन गतिविधियों में हिस्सा ले रही है, जिसकी अदालत ने अनुमति दी है। वहीं, राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) इस बात की जांच कर रहा है कि 21.3 करोड़ पाउंड के जहाज की बिजली क्यों चली गई और वह 47 साल पुराने पुल से क्यों टकरा गया। यूएस आर्मी कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स ने कहा है कि वह मई के अंत तक दुर्घटना से प्रभावित पुल को फिर से खोलने की योजना बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed