फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FBI Director warns on the situation in Afghanistan, there may be a conspiracy to attack America

खतरा: अफगानिस्तान के हालात पर एफबीआई ने चेताया, अमेरिका पर हो सकती है हमले की साजिश 

Thu, 23 Sep 2021 04:25 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Thu, 23 Sep 2021 04:25 PM IST
सार

अफगानिस्तान के हालात के मद्देनजर एफबीआई ने अमेरिका पर हमले की साजिश का अंदेशा जताया है। किस आधार पर एफबीआई ने ये बात कही, जानिए। 

विज्ञापन
FBI Director warns on the situation in Afghanistan, there may be a conspiracy to attack America
FBI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने मंगलवार को देश पर हमले की सीजिशों को लेकर चेताया है। क्रिस्टोफर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा अमेरिकी चरमपंथियों को अमेरिकी धरती पर हमले की साजिश रचने के लिए प्रेरित कर सकता है। रे ने सीनेट होमलैंड सिक्योरिटी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स कमेटी के सामने कहा कि साल 2020 से घरेलू आतंकवाद के मामले लगभग 1000 संभावित जांच से 2700 तक बढ़ गए हैं। चरमपंथी समूहों ने अमेरिकी धरती पर हमले की साजिश रचना बंद नहीं किया है।

विज्ञापन


द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर की निदेशक क्रिस्टीन अबिजैद ने भी समिति से कहा कि तालिबान के कब्जे के बाद देश में आतंकवाद का खतरा दो दशक पहले की तुलना में थोड़ा बढ़ा है। अबिजैद ने यह भी कहा कि अमेरिकी अधिकारी इस बात की निगरानी कर रहे हैं कि अल कायदा और इस्लामिक स्टेट किस तरह दोबारा आतंकी तैयार कर सकते हैं और अमेरिका पर हमले को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका सेना के पूरी तरह अफगानिस्तान खाली करने के साथ ही वहां तालिबान का कब्जा हो गया है। इसके बाद तालिबान ने अंतरिम सरकार का गठन भी कर लिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान में नए सिरे से तालिबान ताकतवर हो गया है। यहां आईएस और अल कायदा भी दोबारा अपनी ताकत जुटा रहा है। ऐसे में न सिर्फ इस क्षेत्र बल्कि अमेरिका में भी आतंकी हमले का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काबुल एयरपोर्ट पर आईएस के हमले को पूरी दुनिया देख चुकी है। अमेरिका और भारत सहित पूरी दुनिया की नजर तालिबान और अफगानिस्तान पर बनी हुई है। भारत कई बार कह चुका है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए बिल्कुल न किया जाए। भारत जैसे देश अफगानिस्तान की जमीन से आतंकवाद के इस्तेमाल के पक्ष में नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed