{"_id":"63153bd5327cf51da816372b","slug":"fatf-secretly-visited-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"FATF in Pakistan: एफएटीएफ ने पाकिस्तान का गुपचुप दौरा किया, अधिकारियों के साथ की बैठकें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
FATF in Pakistan: एफएटीएफ ने पाकिस्तान का गुपचुप दौरा किया, अधिकारियों के साथ की बैठकें
Mon, 05 Sep 2022 05:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Sep 2022 05:29 AM IST
सार
सरकारी सूत्रों की मानें तो एफएटीएफ के प्रतिनिधिदल ने जरूरी अथॉरिटीज के साथ कई बैठक की थीं। साथ ही उन कदमों को भी जांचा परखा जो पाकिस्तान ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए उठाए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने चुपचाप पाकिस्तान का दौरा पूरा किया है। एफएटीएफ की 15 सदस्यों वाली टीम गुपचुप पाकिस्तान पहुंची थी।
विज्ञापन
फ्रांस की राजधानी पेरिस में अक्तूबर के महीने में एक अहम बैठक होनी है जिसमें पड़ोसी देश के भविष्य पर फैसला होना है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एफएटीएफ की टीम को राष्ट्रीय प्रोटोकॉल दिया गया था। 29 अगस्त से 2 सितंबर तक टीम देश में थी।
विज्ञापन
इकोनॉमिक को-ऑर्डिनेशन कमेटी की तरफ से एफएटीएफ सचिववालय के लिए 7 लाख रुपये के खास अनुदान को मंजूरी दी गई थी। इसमें टीम के रुकने, खाने और उनकी यात्रा का प्रबंध शामिल था। इस दौरे को काफी सीक्रेट रखा गया और सरकार के सूत्रों की तरफ से इसकी वजह भी बताई गई है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों की मानें तो एफएटीएफ के प्रतिनिधिदल ने जरूरी अथॉरिटीज के साथ कई बैठक की थीं। साथ ही उन कदमों को भी जांचा परखा जो पाकिस्तान ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए उठाए थे।