फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Farewell: Steve Wilhite, creator of GIF Format, Passes away due to covid 19, he created graphics interchange format in 1987

विदाई : जिफ तस्वीरों के जनक विल्हाइट ने छोड़ी दुनिया, 1987 में बनाया था ये फॉर्मेट ताकि...

Fri, 25 Mar 2022 06:18 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली। 
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।  Published by: योगेश साहू Updated Fri, 25 Mar 2022 06:18 AM IST
सार

आज ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट यानी जिफ के रूप में करोड़ों तस्वीरें यूजर्स द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवाद के दौरान पोस्ट की जा रही हैं। कंप्यूटर साइंटिस्ट रहे स्टीव ने अपनी कंपनी कंप्यूसर्व में इनकी खोज की थी। इसका उद्देश्य तस्वीर को कंप्रेस करके मॉडम के जरिए जल्द भेजना था। बाद में इसे अपडेट करके तस्वीरों को एनिमेट किया जाने लगा।

विज्ञापन
Farewell: Steve Wilhite, creator of GIF Format, Passes away due to covid 19, he created graphics interchange format in 1987
स्टीव विल्हाइट - फोटो : Social Media

विस्तार

जिफ तस्वीरें जो आज सोशल मीडिया पर अपनी बात या विचार रखने का अनूठा साधन बन चुकी हैं, इनका 1987 में आविष्कार करने वाले स्टीव विल्हाइट अब दुनिया में नहीं रहे। अमेरिका में 14 मार्च को कोविड-19 की वजह से उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी ने बुधवार को यह सूचना सार्वजनिक की। 74 साल के स्टीव 1 मार्च को कोविड की चपेट में आए थे।
विज्ञापन


आज ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट यानी जिफ के रूप में करोड़ों तस्वीरें यूजर्स द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवाद के दौरान पोस्ट की जा रही हैं। कंप्यूटर साइंटिस्ट रहे स्टीव ने अपनी कंपनी कंप्यूसर्व में इनकी खोज की थी। इसका उद्देश्य तस्वीर को कंप्रेस करके मॉडम के जरिए जल्द भेजना था। बाद में इसे अपडेट करके तस्वीरों को एनिमेट किया जाने लगा। जिफ तस्वीरों को मजाक, कटाक्ष या तंज के रूप में भी आज खूब पोस्ट किया जाता है।
विज्ञापन


कोमा में जा चुके थे
कोविड संक्रमित होने पर ओहायो प्रांत के मिलफोर्ड में स्टीव का इलाज चल रहा था। लेकिन वे कोमा में चले गए और बचाए नहीं जा सके। उनके करीबी संबंधियों में पत्नी कैथलीन के साथ 1 बेटा, चार सौतेले बेटे, 11 पोते-पोतियां और 3 पड़पोते-पोतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड शब्दकोश को गलत बताया
2013 में वेबी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड लेते समय स्टीव ने साफ किया कि जिफ भले ही ‘जी’ अक्षर से शुरू हो, इसे ‘जे’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द की तरह उच्चारित किया जाना चाहिए। उन्होंने ऑक्सफोर्ड शब्दकोश को गलत करार दिया।


जिफ या  गिफ, हमेशा रहा विवाद
जिफ तस्वीरों को गिफ क्यों न कहा जाए क्योंकि यह अंग्रेजी के अक्षर ‘जी’ से शुरू होता है, यह विवाद 1987 से ही बना रहा। जिफ की लोकप्रियता को देखते हुए 2012 में अमेरिकी ऑक्सफोर्ड शब्दकोश ने इसे एक शब्द के रूप में जगह दी। हालांकि उसने जिफ और गिफ दोनों शब्दों को सही माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed