{"_id":"639ea79848c953409c0749a9","slug":"family-of-murdered-canadian-couple-offers-287-crore-to-nab-killer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: हत्यारे को पकड़ने के लिए 287 करोड़ रुपये की पेशकश, माता-पिता को न्याय दिलाने के लिए परिवार का बड़ा कदम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: हत्यारे को पकड़ने के लिए 287 करोड़ रुपये की पेशकश, माता-पिता को न्याय दिलाने के लिए परिवार का बड़ा कदम
Sun, 18 Dec 2022 12:57 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 18 Dec 2022 12:57 PM IST
सार
रहस्यमय परिस्थितियों में एक कनाडाई अरबपति दंपति के मृत पाए जाने के पांच साल बाद, परिवार ने अब अनसुलझे अपराध की जानकारी के लिए नकद इनाम को तीन गुना कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
रहस्यमय परिस्थितियों में एक कनाडाई अरबपति दंपती के मृत पाए जाने के पांच साल बाद, परिवार ने अब अनसुलझे अपराध की जानकारी के लिए नकद इनाम को तीन गुना कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिवार ने अपराधियों का पता बताने वाले को लगभग 287 करोड़ रुपये देने का एलान कर दिया है। बता दें कि कनाडा के सबसे अमीर जोड़ों में से एक, 75 वर्षीय बैरी शेरमैन और उनकी 70 वर्षीय पत्नी हनी 15 दिसंबर, 2017 को अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनके चारों ओर बेल्ट बंधी हुई थी और उनकी गर्दन इनडोर पूल की रेलिंग से बंधी हुई थी।
विज्ञापन
बैरी शेरमैन कनाडा के जाने माने उद्योगपतियों में एक थे
बैरी शेरमैन ने 1974 में एपोटेक्स नाम की कंपनी की स्थापना की था और इसे एक प्रमुख दवा कंपनी के रूप में विकसित किया, जिसने चैरिटी के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं। फोर्ब्स ने उनकी मृत्यु के समय उनकी कुल संपत्ति 24000 करोड़ रुपये आंकी थी। उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोगों ने भाग लिया, जिसमें प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और ओंटारियो प्रांत के प्रमुख कैथलीन वेन शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस आत्महत्या मान रही थी लेकिन जांच के बाद टारगेट किलिंग की बात आई सामने
प्राथमिकी जांच में पुलिस इन मौतों को आत्महत्या मान रही थी। हालांकि बाद में जांचकर्ताओं ने निर्धारित किया कि युगल टारगेट किलिंग के शिकार थे, लेकिन पांच साल बाद अब भी अपराध अनसुलझा है।
विज्ञापन
बैरी शेरमैन के बेटे जोनाथन अपने पिता को याद कर हो गए भावुक
बैरी शेरमैन के बेटे जोनाथन शेरमैन अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते मेरे माता-पिता की उनके घर में हत्या किए जाने के पांच साल पूरे हो गए हैं। तब से हर दिन एक बुरा सपना रहा है। मैं दर्द, हानि और दुख से अभिभूत हूं और ये भावनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
जब तक न्याय नहीं मिलेगा इस केस को बंद करना असंभव: जोनाथन
जोनाथन ने आगे कहा कि जब तक इस घिनौनी हरकत के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में नहीं लाया जाएगा, तब तक इस केस को बंद करना असंभव है। कुछ दिनों बाद, शव परीक्षण किया गया और इस बात की पुष्टि हुई कि जोड़े का गला घोंटा गया था और उसकी मृत्यु हुई थी। पुलिस ने उस समय कहा था कि जांच अभी भी अपने प्रारंभिक चरण में है और यह हत्या नहीं लग रही है।