फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fake marriages increasing in Singapore, 32 cases reported in 2024; ICA officials expressed concern

Singapore: सिंगापुर में बढ़ रहीं नकली शादियां, 2024 में सामने आए 32 मामले; आईसीए अधिकारियों ने जताई चिंता

Sun, 05 Jan 2025 08:55 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: बशु जैन Updated Sun, 05 Jan 2025 08:55 AM IST
सार

सिंगापुर में नकली शादियों के मामलों को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। आईसीए ने बताया कि 2024 में नकली शादियों के मामले जनवरी से सितंबर तक बढ़कर 32 हो गए। जो कि 2023 में सिर्फ चार थे। अधिकारियों ने बताया कि सिंगापुर में नकली शादी करने के लिए विदेशी महिलाएं पुरुषों को पैसा देती हैं। ताकि वे यहां पर रहने और काम करने की अनुमति पा सकें।

विज्ञापन
Fake marriages increasing in Singapore, 32 cases reported in 2024; ICA officials expressed concern
सिंगापुर में शादी - फोटो : Social Media

विस्तार

सिंगापुर में नकली शादियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सिंगापुर के पुरुष पैसा कमाने के लिए विदेशी महिलाओं के साथ झूठी शादी कर रहे हैं। विदेशी महिलाएं देश में लंबे समय तक रहने और काम करने के लिए शादियां कर रही हैं। इसे लेकर सिंगापुर के अधिकारियों ने चिंता जताई है। हाल ही में एक फर्जी शादियों को लेकर सिंडिकेट के सामने आने के बाद अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि ऐसी शादियों से सामाजिक समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे मामलों को लेकर सिंगापुर इमिग्रेशन और चेकपॉइंट्स अथॉरिटी (ICA) ने सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर में नकली शादियों के मामलों को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। आईसीए ने बताया कि 2024 में नकली शादियों के मामले जनवरी से सितंबर तक बढ़कर 32 हो गए। जो कि 2023 में सिर्फ चार थे। अधिकारियों ने बताया कि सिंगापुर में नकली शादी करने के लिए विदेशी महिलाएं पुरुषों को पैसा देती हैं। ताकि वे यहां पर रहने और काम करने की अनुमति पा सकें। लेकिन इससे सामाजिक स्तर पर समस्याएं बढ़ने के साथ ही विदेशियों के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका बढ़ती है। 
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंगापुर आईसीए अधिकारियों ने हाल ही में एक ऐसे जोड़े को पकड़ा, जहां पर पत्नी अलग रह रही थी और पति अलग। साथ ही पुरुष की मां को पता ही नहीं था कि बेटा शादीशुदा है। दोनों को गिरफ्तार करके मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीए अधिकारियों का कहना है कि नकली शादियां अवैध हैं और इनको खत्म करने के लिए प्रवर्तन प्रयासों में इजाफा किया जा रहा है। इसके लिए अपराधियों को दस साल तक की कैद और 10,000 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना हो सकता है। लोगों को संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, क्योंकि अधिकांश गिरफ्तारियां सार्वजनिक सूचना के आधार पर होती हैं। जून 2024 में 13 व्यक्तियों के खिलाफ नकली शादी करने के आरोप लगे। इनकी जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed