{"_id":"5f7e157c9d2a1a35b34835ba","slug":"facebook-will-ban-groups-representing-qanon","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक हटाएगा क्यूएनोन का प्रतिनिधित्व करने वाले पेज, ग्रुप और अकाउंट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फेसबुक हटाएगा क्यूएनोन का प्रतिनिधित्व करने वाले पेज, ग्रुप और अकाउंट
Thu, 08 Oct 2020 12:52 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के बीच लोकप्रिय धुर दक्षिणपंथी अमेरिकी षड्यंत्र के सिद्धांत ‘क्यूएनोन’ का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
यह सिद्धांत इस आधारहीन धारणा पर आधारित है कि ट्रंप सरकारी अधिकारियों व सेलेब्रिटी द्वारा चलाए जा रहे बाल तस्करी गिरोह के खिलाफ गुप्त अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
फेसबुक ने मंगलवार को कहा, क्यूएनोन का प्रतिनिधित्व करने वाले पेज, ग्रुप और इंस्टाग्राम अकाउंट को हटाया जाएगा। भले ही वे हिंसा को उकसावा नहीं देते। यह सिद्धांत पहले इंटरनेट के एक स्याह कोने तक सीमित था, लेकिन अब धीरे धीरे मुख्यधारा के राजनीतिक गलियारे में प्रवेश करता जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने क्यूएनोन के खिलाफ नीतियां लागू करना शुरू कर दिया है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अब काफी देर हो चुकी है और इससे कुछ फर्क पड़ने वाला नहीं है।