फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook remove misleading ads run by President Trump re election campaign about the 2020 census

फेसबुक ने हटाया डोनाल्ड ट्रंप का जनगणना वाला विज्ञापन, लगे थे दुष्प्रचार के आरोप

Fri, 06 Mar 2020 10:17 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 06 Mar 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Facebook remove misleading ads run by President Trump re election campaign about the 2020 census
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

फेसबुक का कहना है कि उसने गुरुवार को 2020 की जनगणना के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप के चुनाव अभियान द्वारा चलाए गए भ्रामक विज्ञापनों को हटा दिया है। यह फैसला ऐसा समय पर लिया गया है जब अगले हफ्ते से जनगणना शुरू होनी है। ट्रंप के विज्ञापन में दुष्प्रचार के आरोप लगे थे। 

विज्ञापन


इस हफ्ते की शुरुआत में राष्ट्रपति के लिए डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन नेशनल कमिटी ने संयुक्त रूप से ट्रंप मेक अमेरिका ग्रेट अगेन नाम से सोशल मीडिया साइट पर विज्ञापन चलाने शुरू किए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन हटाने को लेकर फेसबुक का कहना है कि इसमें जनगणना के समय को लेकर भ्रम पैदा हो रहा था। विज्ञापन में लिखा था, 'राष्ट्रपति ट्रंप को आज आधिकारिक 2020 कांग्रेसजन्य जिला जनगणना करने के लिए आपकी जरूरत है। अमेरिकी इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव से पहले हम आपकी बात सुनना चाहते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




नागरिक अधिकार समूह का कहना है कि इस विज्ञापन ने जनगणना को ट्रंप के अभियान से जोड़ दिया है जो आधिकारिक सरकारी सर्वेक्षण का गलत चित्रण है। जनगणना सोशल मीडिया कंपनियों के लिए एक दुष्प्रचार बन गया है। इसके कारण फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर राजनीतिक भाषणों का संचालन करने को लेकर काफी दबाव आ गया है। 


इस साल राष्ट्रपति के चुनाव में उम्मीदवारों से उम्मीद है कि वह राजनीतिक विज्ञापनों में करोड़ों रुपये खर्च करेंगे। वहीं कंपनियां लगातार नीतियों को लागू करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। राजनीतिक विज्ञापनों के मामले में फेसबुक ने सबसे ज्यादा स्वतंत्रता दी  और उसकी आलोचना हुई है। वह राजनीतिक भाषणों, उम्मीदवारों और उनके अभियानों की भ्रामक जानकारी पोस्ट करने और उन संदेशों को विशिष्ट दर्शकों को लक्षित करने की अनुमति देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed