{"_id":"62bf6151ffaa54476022ff16","slug":"facebook-owner-meta-will-recruit-30-percent-less-engineers-this-year-due-to-the-looming-economic-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Facebook: इस साल फेसबुक 30 प्रतिशत कम इंजीनियर भर्ती करेगा, मार्क जकरबर्ग बोले- ऐतिहासिक कारोबारी गिरावट के लिए तैयार रहें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Facebook: इस साल फेसबुक 30 प्रतिशत कम इंजीनियर भर्ती करेगा, मार्क जकरबर्ग बोले- ऐतिहासिक कारोबारी गिरावट के लिए तैयार रहें
Sat, 02 Jul 2022 02:34 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:34 AM IST
सार
मेटा साल 2022 में अमेरिका में 10 हजार इंजीनियर भर्ती करने जा रही थी, अब यह संख्या 6 से 7 हजार के बीच रह सकती है। भर्तियों पर मई से ही रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
मार्क जकरबर्ग।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक की मालिकाना कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इस साल 30 प्रतिशत कम इंजीनियर भर्ती करेगी। इस जानकारी के साथ कंपनी के मुखिया मार्क जकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों को चेताया कि कारोबारी गिरावट के लिए तैयार रहें। यह गिरावट हाल के समय की सबसे बड़ी गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
मेटा साल 2022 में अमेरिका में 10 हजार इंजीनियर भर्ती करने जा रही थी, अब यह संख्या 6 से 7 हजार के बीच रह सकती है। भर्तियों पर मई से ही रोक लगा दी गई थी। यही नहीं, कर्मचारियों को दिए अपने जकरबर्ग ने बताया कि कंपनी खाली रह गए कई पदों को अब नहीं भरेगी। साथ ही परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सुधारेगी, ऐसे स्टाफ को बाहर करेगी जो कंपनी के लक्ष्यों को आक्रामकता से पाने में उपयोगी नहीं है।
विज्ञापन
जकरबर्ग ने कहा, ‘वस्तुत: कंपनी में कुछ लोग हैं, जिन्हें यहां नहीं होना चाहिए था। वे खुद देखें कि अब यह जगह उनके लिए नहीं है, खुद निर्णय लें, मुझे यह सही लग रहा है।’ उन्हाेंने कहा कि इसीलिए कामकाज में सख्ती और आक्रामकता बढ़ाई जा रही है, जो लोग कंपनी छोड़ना चाहते हैं, वे खुद इसका निर्णय कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापनों की बिक्री और यूजर्स की वृद्धि धीमी
- मेटा कंपनी इस साल विज्ञापनों की बिक्री और यूजर्स की संख्या में वृद्धि को धीमा होते देख रही है।
- बीती तिमाही में पहली बार फेसबुक के सक्रिय यूजर्स घटे हैं।
- अमेरिका में मंदी की आशंका को भांपते हुए कई टेक कंपनियों ने अपने लक्ष्यों को बदला है।
- एपल और गूगल के शेयर भी गिरे, लेकिन फेसबुक के शेयरों के दामों में कहीं तेज गिरावट हुई।
- विश्व की इस सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी का बाजार मूल्य इस साल आधा रह गया है।