फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Face mask ban continue in Hong Kong, democracy supporters and police Stone pelting during protest

हांगकांग: मास्क बैन जारी, पुलिस और लोकतंत्र समर्थकों में पत्थरबाजी, चले पेट्रोल बम

Mon, 07 Oct 2019 01:40 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Oct 2019 01:40 AM IST
सार

  • 10 हजार लोगों ने निकाली रैली, मास्क बैन पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार
  • विरोध प्रदर्शनों के बीच जमकर हिंसा हुई
  • नए आपातकालीन कानून के तहत पुलिस ने पहली बार लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Face mask ban continue in Hong Kong, democracy supporters and police Stone pelting during protest
Protest in Hong kong - फोटो : Twitter

विस्तार

हांगकांग में लोकतंत्र की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच रविवार को जमकर हिंसा हुई। पुलिस और लोकतंत्र समर्थकों के बीच पत्थरबाजी हुई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पेट्रोल बम फेंके। दस से ज्यादा प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। हिंसा को देखते हुए लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


भारी बारिश के बावजूद दस हजार से ज्यादा लोगों ने विक्टोरिया हार्बर के दोनों तरफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सड़कों को जाम करने के बाद चीनी झंडे जलाए गए। चेहरे पर मास्क लगाकर प्रदर्शन करने पर लगी रोक को धता बताते हुए लोकतंत्र समर्थकों ने रैली निकाली। नए आपातकालीन कानून के तहत पुलिस ने पहली बार लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में बसों में ले जाया गया। दो दिन पहले शुक्रवार को प्रशासन ने चेहरा ढककर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


इसके लिए उन औपनिवेशिक कानूनों का सहारा लिया, जिनका इस्तेमाल पिछले आधी सदी में नहीं हुआ था। इसके बाद से प्रदर्शन और तेज हो गया है। शनिवार को भी हजारों लोगों ने रैली में हिस्सा लिया था। शुक्रवार रात शुरू हुआ प्रदर्शन तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। शनिवार को बाजार, दुकानें और मॉल बंद थे। सार्वजनिक परिवहन खासकर रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। हालांकि, रविवार को आधे से ज्यादा सब-वे स्टेशन और मॉल खुल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क पर प्रतिबंध ने बढ़ाया गुस्सा

लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन के दौरान चेहरा ढकने के लिए मास्क पहनने पर लगी रोक से खासे नाराज हैं। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले लोकतंत्र समर्थक ली ने कहा, ‘मास्क विरोधी कानून इस आंदोलन को और तेज करने का काम करेगा। अब और लोग सड़कों पर उतरेंगे। नए कानून से हम भयभीत नहीं हैं, जबकि इसने हमारे इरादे को और मजबूत कर दिया है। हम और मजबूती से लड़ेंगे।’

कैरी लाम के खिलाफ होगी सुनवाई

अदालत ने प्रदर्शन के दौरान चेहरा ढकने पर लगी रोक को हटाने से इनकार कर दिया। लोकतंत्र समर्थक सांसद डेनिस क्वोक ने कहा कि हाईकोर्ट ने मास्क पर लगे प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अदालत हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लाम के खिलाफ 24 सांसदों की याचिका पर इस महीने के अंत में सुनवाई को तैयार हो गई है। लाम ने संसद को दरकिनार कर प्रतिबंध लगाने के लिए आपात शक्तियों का इस्तेमाल किया है, जिसे कोर्ट में चुनौती दी गई है।

हांगकांग में चीनी कर्मचारी पर हमला

इस बीच, हांगकांग में एक चीनी कर्मचारी पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में चेहरा ढके एक प्रदर्शनकारी द्वारा चीनी व्यक्ति को मुक्का मारते हुए देखा जा सकता है। प्रदर्शनकारी को चीनी व्यक्ति से चीन लौटने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। घटना को देखते हुए अमेरिकी बैंक के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed