{"_id":"612c08307c0c8b351706ebc8","slug":"external-affairs-ministry-indian-prahlad-rajupat-imprisoned-in-pakistan-s-jail-for-20-years-will-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापसी: पाकिस्तान की जेल में 20 साल से कैद प्रहलाद राजपूत आज होगा रिहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वापसी: पाकिस्तान की जेल में 20 साल से कैद प्रहलाद राजपूत आज होगा रिहा
Mon, 30 Aug 2021 03:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सागर
एजेंसी, सागर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 30 Aug 2021 03:50 AM IST
सार
- पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास ने भी 30 अगस्त को वाघा-अटारी सीमा पर उसे भारत को सौंपे जाने की दी थी जानकारी
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान
- फोटो : iStock
विस्तार
पाकिस्तान की जेल में पिछले दो दशकों से कैद सागर जिले का प्रहलाद राजूपत आखिरकार आज रिहा होगा। इसके साथ ही उसके परिजनों का अपने लापता बेटे का इंतजार खत्म हो जाएगा। विदेश मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल को उसके भारत को सौंपे जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
वहीं, पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास ने भी 30 अगस्त को वाघा-अटारी सीमा पर उसे भारत को सौंपे जाने की जानकारी दी थी। सागर के पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने कहा, भारत के 17 लोग पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार ने 2015 में यह जानकारी साझा की थी। प्रहलाद हल्की मानसिक समस्या की वजह से अपना सही पता नहीं बता सकता है। उसके परिजनों ने कई बार पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कर चुके हैं। प्रहलाद के भाई वीर सिंह ने बताया कि वह 33 साल की उम्र में घर से लापता हो गया था।
विज्ञापन