फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX Starship prototype rocket explodes on landing after test launch

स्पेसएक्स के 'स्टारशिप' में धमाका, मंगल जाने के लिए बने यान का परीक्षण दूसरी बार विफल

Thu, 04 Feb 2021 06:34 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ऑस्टिन
एजेंसी, ऑस्टिन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 04 Feb 2021 06:34 AM IST
विज्ञापन
SpaceX Starship prototype rocket explodes on landing after test launch
स्टारशिप - फोटो : twitter@SpaceX

अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के रॉकेट स्टारफिश एस9 में लैंडिंग के वक्त विस्फोट हो गया। भविष्य में लोगों को मंगल और चंद्रमा की यात्राएं करवाने के लिए बनाया जा रहा स्टारशिप यान मंगलवार को परीक्षण के समय धरती पर आ गिरा। तीन महीने के अंदर यह दूसरा ऐसा हादसा है। हालांकि एलन मस्क ने कहा कि यह प्रयोग है। हम सभी और प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


मंगल जाने को बने यान का परीक्षण दूसरी बार विफल
स्टारशिप फिर से उपयोग करने के लिहाज से बनाया जा रहा है। ताकि अंतरिक्ष यात्राओं में खर्च कम किया जा सके। आशंका है कि थ्रस्टर (शक्ति देने के लिए बने सिस्टम) की विफलता से यह हादसा हुआ। 16 मंजिला जितने ऊंचे स्पेसशिप ने करीब 10 किलोमीटर ऊंचाई हासिल की थी, लेकिन लौटते समय नियंत्रण खोकर हादसे का शिकार हुआ।
विज्ञापन


हादसा ऐसे हुआ
50 मीटर लंबा स्टारशिप जब धरती पर लौट रहा था तब तक प्रयोग सफल लग रहा था। उतरते समय इसे बैली फ्लॉप करना था जिससे हवा में ही इंजन बंद करके पृथ्वी पर लौट आने की योजना थी। लैंडिंग से पहले इसे सीधा होना था। प्रक्षेपण के करीब साढ़े 6 मिनट बाद लैंडिंग से स्टारशिप सीधा न रह सका। वह जमीन पर आ गिरा, आग की लपटों में घिरा और विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टारशिप एस8 भी जला था
इसी परियोजना के तहत स्टारशिप एस8 भी 10 दिसंबर 2020 को ऐसे ही हादसे का शिकार हुआ था। वह 10 किलोमीटर से कुछ ज्यादा ऊपर गया था। वहीं स्टार एस9 का परीक्षण पिछले बृहस्पतिवार को होना था, पर सुरक्षा मानक पूरे न करने पर अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed