फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Expert says, if we make vaccine, from where will you bring 30 crore bottle and syringe

टीका बना लें तो कहां से लाएंगे 30 करोड़ शीशियां-सिरिंज: विशेषज्ञ

Mon, 04 May 2020 04:57 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 04 May 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
Expert says, if we make vaccine, from where will you bring 30 crore bottle and syringe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

महामारी को खत्म करने के लिए टीका तैयार करने में दर्जनों कंपनियां जुटी हैं। एक अनुमान के मुताबिक अकेले अमेरिका में 30 करोड़ लोगों को इसकी जरूरत पड़ेगी। इसका मतलब है कि टीका बना तो उसके लिए इतनी ही मात्रा में शीशियों व सिरिंज की जरूरत होगी। टीका दो बार लगाना पड़ा तो मात्रा दोगुनी हो जाएगी।

विज्ञापन


टीका तैयार करने केे बाद भी अमेरिका के संघीय सुरक्षा व प्रभावशीलता मानकों को पास करने व लोगों तक पहुंचाने में इसे एक वर्ष लगेगा। फिर शीशियों व सिरिंज की कमी इसे लोगों तक पहुंचाने में बाधा बन सकती है।
विज्ञापन


वाशिंगटन डीसी के सेंटर फॉर ग्लोबल डवलपमेंट में हेल्थ केयर सप्लाई चेन पर अध्ययन कर चुके प्रशांत यादव कहते हैं कि टीके के लिए शीशियां, उनके रबर कवर, सिरिंज की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए समय पर ऑर्डर देना जरूरी है। 30 करोड़ जैसी बड़ी मांग पूरी करने में निर्माताओं को 18 महीने लग सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ पर सरकार-उत्पादनकर्ता आमने-सामने

विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रंप प्रशासन चिकित्सा उपकरण के ऑर्डर देने में देरी कर रहा है। ऑर्डर पूरे देश में सप्लाई करने के लिए नाकाफी हैं। दूसरी ओर व्हाइट हाउस का दावा है कि ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ के जरिए जहां टीके की तलाश तेज की गई है, वहीं उत्पादन भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन जानकार कहते हैं कि  शीशियों और सिरिंज के संबंध में आदेश स्पष्ट नहीं है।

  • रेडी टू यूज सिरिंज की जरूरत होगी

फिलहाल आरएनए और डीएनए आधारित टीकों का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। अगर इनमें से किसी टीके को अनुमति मिली तो उन्हें लोगों को देने के लिए कांच के रेडी-टू-यूज सिरिंज की जरूरत होगी दूसरा जरिया शीशियां हो सकती हैं, जिनमें एक या दो डोज रख प्लास्टिक की सिरिंज से लोगों को दिया जा सकेगा।

अमेरिका में 115 वैक्सीन प्रोजेक्ट पर काम, ब्रिटेन में क्लीनिकल ट्रायल शुरू 

  • यूरोपियन यूनियन वैक्सीन पर 8 अरब डॉलर जुटाएगा। 
  • ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की जेनर इंस्टीट्यूट वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो चुका है।
  • अमेरिका में ही कम से कम 115 वैक्सीन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अमेरिका ने 12 से 18 महीने के भीतर वैक्सीन बनाने का लक्ष्य रखा है। 
  • व्हाइट हाउस ने ऑपरेशन वार्प स्पीड नामक टास्क फोर्स का गठन किया है, जो इस काम में तेजी लाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed