फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Us President Jimmy Carter in Hospice Care Everything Know About Special Hospice Care News in Hindi

US: 'हॉस्पाइस केयर' में पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर, जानें क्या है जीवन के अंतिम समय में ली जाने वाली सुविधा?

Sun, 19 Feb 2023 02:34 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Feb 2023 02:34 PM IST
सार

अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान  कार्टर ने मानवाधिकारों और सामाजिक न्याय पर एक प्रतिबद्धता रखी।इनकी उपलब्धि में इस्राइल और मिस्र के बीच एक शांति समझौता भी शामिल था। जिसे कैंप डेविड एकॉर्ड करार दिया गया था।

विज्ञापन
Former Us President Jimmy Carter in Hospice Care Everything Know About Special Hospice Care News in Hindi
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर - फोटो : Social Media

विस्तार

जिमी कार्टर, 98 वर्षीय पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अपने जीवन के अंतिम समय को 'हॉस्पाइस केयर' में बिताने का फैसला किया है। यहां वह अपना शेष समय व्यतित करेंगे।  उनके गैर-लाभकारी फाउंडेशन ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि कार्टर ने 1977 से 1981 तक देश का नेतृत्व किया था। उनकी गिनती प्रभावशाली राष्ट्रपतियों में होती है। कार्टर सबसे अधिक उम्र के जीवित नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पूर्व राष्ट्रपति हैं और जॉर्जिया में अपनी पत्नी रोजलिन के साथ रहते हैं।  अस्पताल में कुछ समय बिताने के बाद अब पूर्व राष्ट्रपति कार्टर अब शेष समय हॉस्पाइस केयर में बिताएंगे। आइए जानते हैं आखिर यह हॉस्पाइस केयर क्या है...

विज्ञापन


क्या होती है हॉस्पाइस देखभाल ?
हॉस्पाइस देखभाल में लाइलाज रोगी या जीवन के अंतिम चरणों में पहुंच चुके लोगों को(सहायक) को सम्मिलित किया जाता है और उन्हें देखभाल प्रदान की जाती है। जिसमें उपचार से अधिक फोकस आराम और जीवन की गुणवत्ता पर ध्यान कें द्रित किया जाता है। हॉस्पिस सेवाएं दर्द और अन्य लक्षणों के प्रबंधन के साथ-साथ रोगियों, उनके परिवारों/ रिश्तेदारों और देखभालकर्ताओं को भावनात्मक तथा आध्यात्मिक सहायता देने पर कें द्रित होती हैं। अलग-अलग हॉस्पाइस में उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाएं अलग-अलग हो सकती हैं।
विज्ञापन


कार्टर अब जीवन के अंतिम पल परिवार के साथ व्यतित करेंगे
98 वर्षीय पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति भी अब अपने अंतिम समय को परिवार के साथ बिताएंगे। इस दौरान वे अब किसी तरह की चिकित्सा सुविधा की बजाय आराम और जीवन की गुणवत्ता पर ध्यान देंगे। इनमें आध्यात्मिक समर्थन,  फिजियोथेरेपी और संपूरक उपचार शामिल होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के  39वें राष्ट्रपति रहे थे जिमी कार्टर 
जिमी कार्टर एक अमेरिकी राजनेता हैं जो 1976 से 1980 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना में कार्यरत रहे, जॉर्जिया में सेनेटर रहे और जॉर्जिया के गवर्नर भी रहे। राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद वे मानव अधिकार संस्थाओं एवं परोपकारी संस्थाओं के साथ जुड़े रहे। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति कार्यकाल समाप्त होने के बाद कार्टर ने मानव अधिकार सम्बंधित अनेक संस्थाओं, एवं अनेक परोपकारी संस्थाओं के साथ काम किया है। 1982 में कार्टर ने अटलांटा, जॉर्जिया स्थित एमरी विश्वविद्यालय में कार्टर प्रेसिडेंशियल सेंटर की स्थापना की जो लोकतंत्र और मानव अधिकार सम्बंधित कार्य करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed