{"_id":"6685d0b3220e4ecb2e04f544","slug":"ex-senator-including-five-killed-in-blast-near-afghan-border-in-pakistan-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में अफगान सीमा के पास विस्फोट, उपचुनाव लड़ रहे पूर्व सीनेटर सहित पांच की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में अफगान सीमा के पास विस्फोट, उपचुनाव लड़ रहे पूर्व सीनेटर सहित पांच की मौत
Thu, 04 Jul 2024 03:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:59 AM IST
सार
पाकिस्तान में 11 जुलाई को उपचुनाव होना है, जिसमें पूर्व सीनेटर हिदायतुल्ला खान बतौर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे। बुधवार को खान, उनके दो साथी और दो पुलिस गार्ड अफगान सीमा से 45 किलोमीटर दूर बाजौर जिले में हुए विस्फोट में मारे गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में अफगान सीमा के पास विस्फोट में एक पूर्व सीनेटर सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आतंकवादियों ने पूर्व सीनेटर की कार को रिमोट नियंत्रित बम से निशाना बनाया था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि विस्फोट के लिए किस विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। हमले के पीछे कौन था। हालांकि, किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने भी इसमें शामिल होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में 11 जुलाई को उपचुनाव होना है, जिसमें पूर्व सीनेटर हिदायतुल्ला खान बतौर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे। बुधवार को खान, उनके दो साथी और दो पुलिस गार्ड कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। अफगान सीमा से 45 किलोमीटर दूर बाजौर जिले में पहुंचने पर विस्फोट हुआ और खान सहित उनके दोनों साथी व पुलिस गार्ड मारे गए। 2021 में तालिबान द्वारा काबुल पर नियंत्रण करने के बाद इस क्षेत्र में आतंकवाद बढ़ रहा है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और इससे जुड़े समूह इस क्षेत्र में सबसे अधिक सक्रिय हैं, जो बड़े पैमाने पर सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जेल में बंद पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान का समर्थन करने वाले एक उम्मीदवार की आम चुनाव से पहले जनवरी में बाजौर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह की स्थानीय शाखा ने ली थी।
विज्ञापन
हालांकि, पिछले महीने ही सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सशस्त्र बलों का समर्थन करने के लिए एक नया आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। बावजूद इसके पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।