फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ex-envoy blames "Khalistani terrorists" for vandalisation of Hindu sites in Canada

Canada: पूर्व राजदूत बोले- भगवद गीता पार्क में तोड़फोड़ खालिस्तानी आतंकियों का काम, पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं

Mon, 03 Oct 2022 05:38 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , टोरंटो Published by: Amit Mandal Updated Mon, 03 Oct 2022 05:38 PM IST
सार

पूर्व राजदूत ने कहा, मुझे उम्मीद है कि कनाडा सरकार उनके खिलाफ कदम उठाएगी और दोषियों का पता लगाएगी, उन्हें सजा देगी और यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में इस तरह के घृणा अपराध दोबारा न हों।
 

विज्ञापन
Ex-envoy blames "Khalistani terrorists" for vandalisation of Hindu sites in Canada
Neeraj Srivastava - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडा में भारत के पूर्व उप दूत नीरज श्रीवास्तव ने शनिवार को कनाडा के ब्रैम्पटन में श्री भगवद गीता पार्क साइन बोर्ड को तोड़े जाने के लिए खालिस्तानी आतंकवादियों को दोषी ठहराया और कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कनाडा में इस तरह का घृणा अपराध हुआ है। 15 सितंबर को टोरंटो में स्वामीनारायण मंदिर को भी विकृत किया गया था और खालिस्तान के नारे और दीवारों पर तस्वीरें बनाई गई थीं। भारत सरकार ने कनाडा से दृढ़ता से अनुरोध किया था कि वह इस तरह के अपराध को रोकने के लिए कार्रवाई करे और कनाडा में हिंदुओं और उनके पूजा स्थलों की रक्षा करें। इसलिए, मुझे ऐसा लगता है कि इस बार भी खालिस्तानी आतंकवादियों का काम है। 

विज्ञापन


कनाडा सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग 
श्रीवास्तव ने कहा, मुझे उम्मीद है कि कनाडा सरकार उनके खिलाफ कदम उठाएगी और दोषियों का पता लगाएगी, उन्हें सजा देगी और यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में इस तरह के घृणा अपराध दोबारा न हों। पूर्व उप दूत की टिप्पणी रविवार को आई जब कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने टोरंटो में भगवद गीता पार्क की घटना की निंदा की और मामले की जांच की मांग की। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, हम ब्रैम्पटन में श्री भगवद गीता पार्क में घृणा अपराध की निंदा करते हैं। हम कनाडा के अधिकारियों और पील क्षेत्रीय पुलिस से जांच करने और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं। 
विज्ञापन


श्री भगवद गीता पार्क के साइन बोर्ड को तोड़ा गया
शनिवार को भगवद गीता पार्क के साइन बोर्ड को तोड़ा गया था। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने रविवार को पार्क में तोड़फोड़ की पुष्टि की और कहा कि कनाडा इस तरह के हमलों के प्रति सख्त रवैया रखता है। ब्राउन ने ट्वीट किया- हम जानते हैं कि हाल ही में अनावरण किए गए श्री भगवद गीता पार्क साइन को तोड़ दिया गया है। इसके लिए हमारी शून्य सहनशीलता है। हमने आगे की जांच के लिए पील क्षेत्रीय पुलिस को निर्देश दिया है। हमारा पार्क विभाग जल्द से जल्द मामले को हल करने और इसे ठी करने के लिए काम कर रहा है।  इससे पहले 15 सितंबर को कनाडा के बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (बीएपीएस) मंदिर की दीवारों पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की और भारत विरोधी नारे लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने तब इस घटना पर चिंता व्यक्त की थी और कनाडा के अधिकारियों से मामले की जांच करने को कहा था।कनाडा के ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया था कि टोरंटो में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी तस्वीरों से विकृत करने की कड़ी निंदा करते हैं। हमने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। भारत ने 23 सितंबर को कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों को देश में अपराधों, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की बढ़ती घटनाओं के बीच सतर्क रहने के लिए एक सलाह जारी की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed