फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   european union josep borrell demand from us stop supplying weapons to israel over attack on rafah

Israel Hamas War: 'इस्राइल को हथियारों की सप्लाई रोके अमेरिका', राफा पर हमले के बाद नाराज हुआ यूरोपीय संघ

Tue, 13 Feb 2024 03:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 13 Feb 2024 03:15 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि इस्राइल की सैन्य कार्रवाई चरम पर पहुंच चुकी है। बोरेल ने बाइडन के उस बयान का हवाला देते हुए कहा कि अगर आपको लगता है कि लोग मारे जा रहे हैं तो आपको कम मात्रा में हथियार देने चाहिए ताकि कई लोगों को मरने से बचाया जा सके। 

विज्ञापन
european union josep borrell demand from us stop supplying weapons to israel over attack on rafah
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राफा शहर पर हमले के बाद इस्राइल पर दुनियाभर से दबाव पड़ना शुरू हो गया है। यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने मांग की है कि इस्राइल के सहयोगी खासकर अमेरिका, इस्राइल को हथियारों की सप्लाई करना बंद करे। बोरेल ने कहा कि गाजा में बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। बीते हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि इस्राइल की सैन्य कार्रवाई चरम पर पहुंच चुकी है। बोरेल ने बाइडन के उस बयान का हवाला देते हुए कहा कि अगर आपको लगता है कि लोग मारे जा रहे हैं तो आपको कम मात्रा में हथियार देने चाहिए ताकि कई लोगों को मरने से बचाया जा सके। 
विज्ञापन


बोरेल ने पूछा क्या किसी प्रमुख देश के नेता ने लोगों के मारे जाने पर चिंता जतायी?
ब्रुसेल्स में मीडिया से बात करते हुए बोरेल ने कहा कि अमेरिका का युद्ध पर चिंता जताना और इस्राइल को हथियारों की सप्लाई जारी रखना लॉजिकल नहीं है। बोरेल ने कहा कि 'कितनी बार प्रमुख देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों ने लोगों के मारे जाने पर चिंता जतायी है। अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को लगता है कि नरसंहार हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं तो हमें शायद हथियारों के बारे में सोचने की जरूरत है।' इस्राइल ने गाजा के राफा में हमले शुरू कर दिए हैं। गाजा पर हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग राफा पहुंचकर वहां शरण लिए हुए थे। अब राफा में भी इस्राइल के हमले के बाद शरणार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बोरेल ने पूछा कि क्या अब इस्राइल के पीएम राफा को भी खाली कराएंगे? अब वे लोगों को कहां भेजेंगे? चांद पर?
विज्ञापन


इस्राइल ने UNRWA पर लगाए थे आरोप
इस दौरान संयुक्त राष्ट्र की UNRWA के प्रमुख फिलिप लाजारनी भी मौजूद थे। इस्राइल ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि UNRWA के लोग भी इस्राइल पर बीते 7 अक्तूबर को हुए हमले में शामिल थे। इस्राइल ने संयुक्त राष्ट्र रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी फॉर फलस्तीन रिफ्यूजी (UNRWA) पर रोक लगाने की मांग की थी। इस्राइल के आरोपों के बाद कई देशों ने यूएनआरडब्लूए की फंडिंग रोकने का एलान कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed