फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   European space Agency Director praises Indian Space Research Organisation ISRO

Paris: 'अंतरिक्ष में भारत जो कर रहा वो हैरान करने वाला', यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने इसरो की तारीफ की

Sat, 30 Mar 2024 11:23 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Mar 2024 11:23 AM IST
सार

यूरोप के वैज्ञानिकों ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि संबंधों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ सहयोग को गहरा करने के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता है।

विज्ञापन
European space Agency Director praises Indian Space Research Organisation ISRO
 यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने इसरो की तारीफ की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के महानिदेशक जोसफ ऐशबैकर ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तारीफ की।  उन्होंने हाल ही में सफल प्रक्षेपणों के लिए इसरो को सराहा। ऐशबैकर ने कहा कि अंतरिक्ष और विशेष रूप से चंद्रमा पर भारत को मिली उपलब्धियां हैरान करने वाली हैं।

विज्ञापन


ईएसए की 323वीं परिषद की बैठक हुई
बता दें, पेरिस में ईएसए की 323वीं परिषद की बैठक हुई थी। इसकी मेजबानी करने के बाद ऐशबैकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर इसरो की प्रशंसा की। इस बैठक में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने भी भाग लिया था। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ सहयोग को कम नहीं आंका जा सकता
ईएसए सदस्य राज्यों ने 26 और 27 मार्च को ईएसए परिषद के 323वें सत्र के लिए पेरिस में मुलाकात की। इस दौरान यूरोपियन वैज्ञानिकों ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि संबंधों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ सहयोग को गहरा करने के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंतरिक्ष में भारत जो हासिल कर रहा...
जोसफ ऐशबैकर ने कहा, 'भारत अंतरिक्ष में जो हासिल कर रहा है, खासकर चंद्रमा के क्षेत्र में, वह हैरान करने वाला है। हमने आज ईएसए परिषद में इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ की मेजबानी की। प्रतिनिधियों के लिए ईएसए-इसरो सहयोग के लिए वर्तमान और भविष्य की योजनाओं के बारे में अधिक जानने के लिए यह महत्वपूर्ण बैठक थी।'

उन्होंने आगे कहा, 'अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ संबंधों को मजबूत करने और सहयोग को गहरा करने के रणनीतिक महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता है।' 



हम बहुत गर्व महसूस कर रहे
वहीं, अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट ने कहा, 'पेरिस में इसरो अध्यक्ष सोमनाथ और हमारे महानिदेशक ऐशबैकर का स्वागत करके हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्साही बातचीत हुई।'


भारत साल 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग और भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल 1 के प्रक्षेपण के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed