फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   would you like to buy this island?

फ्लैट से भी कम दाम में बिक रहा है आइलैंड, क्या खरीदेंगे?

Mon, 17 Aug 2015 05:44 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Aug 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
would you like to buy this island?

स्कॉटलैंड का ये आईलैंड अपनी कम कीमत को लेकर सुर्खियों में हैं। ये जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि इस आईलैंड की कीमत दिल्ली या मुंबई के 2 बीएचके फ्लैट से भी कम है। इसके खरीददारों का इंतजार हो रहा है।

विज्ञापन


इसलिए अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें आईलैंड पर मस्ती करना लुभाता है तो आप अपनी खुद का आईलैंड खरीद सकते हैं। क्योंकि इस आईलैंड की कीमत है महज एक लाख बीस हजार डॉलर यानी करीब 78 लाख 28 हजार रुपए।
विज्ञापन


इस आईलैंड पर दो लाइट हाउस कीपर्स कॉटेज हैं। लेकिन बिजली-पानी और फोन सिग्नल के लिए आपको इस आईलैंड पर इन्वेस्ट करना पड़ेगा।

मुनाफे का सौदा हो सकता है ये आईलैंड

would you like to buy this island?

ये आईलैंड यूनाइटेड किंगडम का सबसे पूर्वी द्वीप है। करीब 56 एकड़ के एरिया में ये आईलैंड फैला हुआ है। 12 साल पहले हिप्नोथैरेपिस्ट जैकी बैल्ड्विन ने इसे इसी मकसद से खरीदा था कि आने वाले समय में आईलैंड को बेचकर अच्छी बचत कर सकें।

आईलैंड का वातावरण ऐसा है कि यहां शांति मिलती है। अच्छी बात ये है कि इस आईलैंड से पांच मिनट की दूरी पर नांव की सवारी उपलब्ध है।

यहां एक स्कूल, एक पोस्ट ऑफिस, एक कार नौका, एक चर्च और एक हवाई पट्टी भी है। आईलैंड पर एक बगीचा और एक धूप घड़ी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed