{"_id":"5ab66b6d4f1c1bec3f8b4c0d","slug":"united-kingdom-data-investigators-raids-cambridge-analytica-office-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक डाटा लीक केस: ब्रिटेन के अधिकारियों ने कैंब्रिज एनालिटिका के दफ्तर पर छापा मारा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
फेसबुक डाटा लीक केस: ब्रिटेन के अधिकारियों ने कैंब्रिज एनालिटिका के दफ्तर पर छापा मारा
एजेंसी, लंदन
Updated Sun, 25 Mar 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के अधिकारियों ने शनिवार सुबह फेसबुक से पांच करोड़ यूजर का डाटा चुराने के आरोपों का सामना कर रही कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के दफ्तर पर छापा मारा। सूचना आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा है कि छापे की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सबूतों की जांच की जा रही है। इसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा। बताया गया है कि जज से वारंट मिलने के बाद सूचना आयुक्त कार्यालय के 18 एजेंटों ने यह छापा मारा है। सात घंटे यह कार्रवाई चली है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कैंब्रिज एनालिटिका ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ट ट्रंप की मदद की थी। इसके लिए फेसबुक से करोड़ों अमेरिकी यूजर का डाटा लेकर वोटरों का मनोवैज्ञानिक प्रोफाइल तैयार किया गया। अब यह भी आरोप लग रहा है कि ब्रेग्जिस्ट को लेकर हुई वोटिंग में भी इस कंपनी ने लोगों को प्रभावित किया था।
विज्ञापन