{"_id":"57443a4e4f1c1b0420691030","slug":"uk-pm-buy-secondhand-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने पत्नी के लिए खरीदी पुरानी कार","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने पत्नी के लिए खरीदी पुरानी कार
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 24 May 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कैमरन पत्नी के संग
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपनी पत्नी के लिए एक सेकेंड हैंड कार खरीदी है। ये निसान माइक्रा कार उन्होंने 1495 पाउंड यानी करीब डेढ़ लाख रुपए में खरीदी है। प्रधानमंत्री को यह कार 44 साल के सेल्समैन इयान हैरिस ने बेची। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री कार्यालय से इसके लिए फोन आया तो उन्हें और उनके दोस्तों को लगा कोई मजाक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैरिस के मुताबिक प्रधानमंत्री ने इस कार के लिए शुक्रवार को 1495 पाउंड चुकाए। उनका कहना है कि नीले रंग की ये कार कंजर्वेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमरन पर बिलकुल फिट बैठती है। हंसते हुए हैरिस ने कहा कि ये खुशकिस्मती है कि कार का रंग लाल नहीं था, जो ब्रिटेन में लेबर पार्टी का रंग है।
विज्ञापन