{"_id":"574691624f1c1bae70692575","slug":"swiss-school-fine-for-do-not-handshaking","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में महिला टीचर से हाथ नहीं मिलाया, तो देना पड़ेगा फाइन","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
स्कूल में महिला टीचर से हाथ नहीं मिलाया, तो देना पड़ेगा फाइन
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
महिला टीचर से हाथ नहीं मिलाया तो देना होगा 5,000 डॉलर फाइन
- फोटो : srjnews.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विटजरलैंड में दो मुस्लिम छात्रों के महिला टीचर से हाथ मिलाने से मना करने के बाद विवाद छिड़ गया है। शिक्षा अधिकारियों ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि अगर महिला टीचर छात्रों से हाथ मिलाती हैं तो छात्र मना नहीं कर सकते।
विज्ञापन
छात्र अगर महिला टीचर से हाथ मिलाने की परंपरा का पालन नहीं करते तो उन्हें फाइन देना होगा। स्कूल बोर्ड और उसकी कंट्रोल बॉडी ने यह फैसला लिया है कि अगर कोई छात्र हाथ मिलाने से इंकार करता है, उस छात्र को 5,000 डॉलर फाइन के रूप में देना होगा।
विज्ञापन
स्विटजरलैंड की न्यूज वेबसाउट स्वीसइंफो.सीएच के अनुसार ऐजुकेशन समिति ने कहा कि ,'हाथ मिलाने से किसी की धार्मिक स्वतंत्रा में अतिक्रमण नहीं होता है। हाथ मिलाने से महिलाओं और पुरुषों के प्रति समान व्यवहार का भाव आता है।'
विज्ञापन
स्विटजरलैंड के दो मुस्लिम संगठनों इस विवाद पर अलग-अलग राय व्यक्त की है। इस्लामिक सेंट्रल काउंसिल ऑफ स्विटजरलैंड (आईसीसीएस) का कहना है कि,'ऐजुकेशन समिति ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर उल्लंघन किया है।' जबकि इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ स्विटजरलैंड का मानना है,'हाथ मिलाने की परंपरा से कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।'