{"_id":"b93f5496-434f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"strauss-kahn-nyc-hotel-maid-settle-suit","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रॉस-कान और महिला के बीच समझौता","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
स्ट्रॉस-कान और महिला के बीच समझौता
बीबीसी हिंदी
Updated Tue, 11 Dec 2012 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्व प्रमुख डोमेनिक स्ट्रॉस-कान ने अपने ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला के साथ समझौता कर लिया है। इस बात की जानकारी न्यूयॉर्क में एक न्यायाधीश ने दी।
विज्ञापन
न्यायाधीश ने कहा कि 63 वर्षीय स्ट्रॉस-कान और 33 वर्षीय होटलकर्मी नफीसातोउ डियालो के बीच समझौते का विवरण गुप्त रहेगा।
मई 2011 में स्ट्रॉस-कान को न्यूयॉर्क को एक होटल से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था जब डियालो ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लेकिन डियालो की विश्वसनीयता पर संदेह के चलते अभियोक्ताओं ने आरोपों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
माना गया कि इस घटना ने राजनीतिक रूप से स्ट्रॉस-कान को काफी नुकसान पहुंचाया क्योंकि फ्रांस में उनके राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की प्रबल संभावना थी।
मई 2011 में गिनी से अपनी बेटी के साथ अमेरिका पहुंची डियालो ने स्ट्रॉस-कान पर आरोप लगाया था कि जब वो उनका कमरा साफ करने पहुंची तो स्ट्रॉस-कान ने उनसे मुख-मैथुन करने के लिए जबरदस्ती की।
विज्ञापन
इन आरोपों के बाद स्ट्रॉस-कान को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की अध्यक्षता छोड़नी पड़ी। डियालो के आरोपों के बाद कई दूसरी महिलाओं ने भी स्ट्रॉस-कान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।