फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   profuse blasphemy is not crime in netherlands

ईशनिंदा पर माफी लेकिन पुलिस को कोसा तो खैर नहीं

Fri, 30 Nov 2012 08:50 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 30 Nov 2012 08:50 AM IST
विज्ञापन
profuse blasphemy is not crime in netherlands

ईशनिंदा करके क़ानून के चंगुल में फंसने से आप शायद बच भी जाएं, लेकिन पुलिस और महारानी की अवमानना करके अब नहीं बच पाएंगे।

विज्ञापन


नीदरलैंड के अधिकारियों ने उस प्रस्ताव को मंजूरी देने का फैसला किया है जिसमें ईशनिंदा को अपराध की श्रेणी से बाहर निकालने की बात की गई है।

देश के ज्यादातर सांसदों ने संसद में एक स्वर में कहा है कि ईशनिंदा संबंधी क़ानून 21वीं सदी में प्रासंगिक नहीं है। ये क़ानून 1930 के दशक में लागू किया गया था और बीते आधे दशक में कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया गया।
विज्ञापन


शान में गुस्ताख़ी
रोचक बात ये है कि नीदरलैंड में आप किसी पुलिस अधिकारी या देश की सत्ता का कमान संभालने वाली महारानी के बारे में ऐसा कुछ नहीं कह सकते जो उनकी शान में गुस्ताख़ी करता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीदरलैंड के समाज को उदार और सहिष्णु माना जाता है जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को अहम स्थान दिया गया है। हेग में मौजूद बीबीसी संवाददाता ऐन्ना होलिगन के मुताबिक, देश की एक अदालत ने कहा था कि इस्लाम-विरोधी दक्षिणपंथी नेता गीर्ट विल्डर्स को इस्लाम की आलोचना करने की अनुमति होनी चाहिए, भले ही उनके इस मुंहफट तरीके से मुसलमान आहत होते हों।

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि अदालत के इस रुख के बाद ईशनिंदा के मुद्दे पर देश में बहुत बहस हुई है।
हालांकि साल 2008 में देश की गठबंधन सरकार ने 'कंजरवेटिव क्रिश्चियन' राजनीतिक पार्टी का समर्थन बरकरार रखने के लिए ईशनिंदा कानून को खत्म नहीं करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed