आत्मकथा में पद्मलक्ष्मी का आरोप, ईर्ष्यालु और सेक्स के लती सलमान रुश्दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर लेखक सलमान रुश्दी की पूर्प पत्नी पद्म लक्ष्मी ने उनके निजी जीवन को बेपर्दा कर दिया है। पद्मलक्ष्मी आत्मकथा लिखी जिसमें सलमान रुश्दी पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं।
एक अमेरिकी टीवी शो में जज की भूमिका निभा रहीं भारतीय मूल की अमेरिकी मॉडल और पद्म लक्ष्मी ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि जब वह रुश्दी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थी तो वह उसे नकारा महिला बताते थे।
पद्म लक्ष्मी रुश्दी की तीसरी पत्नी थीं जो उनसे करीब 23 साल उम्र में छोटी थीं। पद्म लक्ष्मी ने सलमान रश्दी को एक जड़ और निर्दयी पति ही नहीं बनाया बल्कि कई ऐसी बातें भी लिखीं हैं जो उनके निजी जीवन को बेपर्दा कर रही हैं।
1999 में पहली बार मिले थे दोनों
टेलीग्राफ के अनुसार, पद्म लक्ष्मी ने अपनी आत्मकथा में रुश्दी के साथ हुई अपनी शादी का जिक्र करते हुए लिखा है कि 1999 में दोनों न्यूयार्क में एक पार्टी के दौरान मिले थे। इस वक्त सलमान रुश्दी की उम्र 51 और उनकी 28 साल थीं। पद्म लक्ष्मी तब सिंगल थीं और सलमान तलाकशुदा।
दोनों ने 2004 में शादी कर ली थी और इसके बाद कुछ दिनों तक दोनों लंदन में समय बिताया और फिर न्यूयार्क में रहने लगे। पद्म लक्ष्मी ने लिखा है कि रुश्दी रोज सुबह बेड पर बैठे बैठे ही उससे नाश्ता बनवाते थे। फिर दोनों में झगड़ा होने लगा और ये झगड़ा इतना ज्यादा हो गया पद्म लक्ष्मी ने 1983 में बुकर प्राइज विजेता को छोड़ने का निर्णय ले लिया।
पद्म लक्ष्मी ने एक जगह लिखा है कि जब उसकी तस्वीर न्यूजवीक मैगजीन के कवर पेज पर छपी तो रुश्दी ने प्रतिक्रिया में कहा, न्यूजवीक मैगजीन ने ऐसे समय में तुम्हारी तस्वीर कवर पेज में छापी है जब हर कोई तुम्हारे सिर में गोली मारना चाहेगा।
पद्म लक्ष्मी ने रुश्दी पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए लिखा है कि जब उसके गर्भाशय में इंफेक्शन हो गया था तब रुश्दी ने कोई सहानुभूति नहीं दिखाई। इतना ही नहीं पेट दर्द की वजह से जब वह रुश्दी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना करती तो वह बोलते थे कि वह ऐसा कैसे कह सकती है।
पद्मलक्ष्मी लिखती है कि सेक्स को लेकर वो हमेशा उतावले रहते थे और मना करने पर हिंसक हो उठते थे्।
पद्म लक्ष्मी ने आगे लिखा है वह सिर्फ इसीलिए सलमान रुश्दी से अलग नहीं हुईं बल्कि अलग होने के पीछे और भी कई कारण हैं जिनके बारे में वो समय समय पर खुलासा करती रहेंगी।