{"_id":"167c57928776b99459b743badafd70f6","slug":"mountaineer-body-found-after-42years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 साल बाद मिला इस पर्वतारोही का शव","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
42 साल बाद मिला इस पर्वतारोही का शव
Updated Fri, 22 May 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
करीब 42 साल पहले लापता हुए न्यूजीलैंड के एक पर्वतारोही डेविड एरिक मोएन के शव की पहचान हाल ही में की गई है। सितंबर 1973 में डेविड की उम्र 19 साल थी जब वो अपने दोस्त के साथ साउथ आयलैंड के माउन्ट कुक नेशनल पार्क के टैसमैन ग्लेशियर पर हिमस्खलन में फंस गए थे।
विज्ञापन
उनके मित्र का शव तो बरामद कर लिया गया था लेकिन डेविड का कुछ पता नहीं चला था। इस साल फरवरी में दो पर्वतारोहियों को उनके शव के अवशेष मिले और डीएनए टेस्ट करने के बाद उनकी पहचान की जा सकी।
विज्ञापन
डेविड के परिवार वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "अपनी हानि का बयान करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। लंबे समय के बाद उनका पता चला है। उनके लापता होने से हम सकते में थे।"
विज्ञापन