फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Malala Yousafzai Pakistan girl standing with help

मलाला सहारे से खड़ी हुईं, लिखकर बातें कीं

Fri, 19 Oct 2012 09:42 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 19 Oct 2012 09:42 PM IST
विज्ञापन
Malala Yousafzai Pakistan girl standing with help

डॉक्टरों के मुताबिक 15 साल की मलाला मदद से खड़ी हो पा रही हैं और कुछ लाइनें लिखकर अपनी बात कह पा रही हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के स्वात में क्लिक करें तालिबान की गोली का शिकार हुई मलाला युसुफ़ज़ई को इलाज को लिए ब्रिटेन लाया गया था।

मलाला का इलाज बर्मिंघम के क्वीन एलिज़ाबेथ अस्पताल में किया जा रहा है जिसे लड़ाई में जख्मी हुए सैनिकों के इलाज में विशेषज्ञता हासिल है।

अस्पताल के निदेशक डॉक्टर रोसर ने कहा कि मलाला को गोली लगने के कारण संक्रमण हो गया है और ये चिंता का सबसे बड़ा कारण है।

उन्होंने कहा, “मलाला खुश हैं और वो चाहती हैं कि हम उनकी हालत के बारे में आपसे जानकारी बाँटें। वो आराम से लिखकर अपनी बात कह रही हैं।”

लेकिन उन्होंने दोहराया कि खतरा पूरी तरह टला नहीं है।

तंत्रिका-संबंधी इलाज
मलाला के कपाल की जो हड्डियां टूट गई हैं उन्हें यहां ठीक किया जाएगा। साथ ही उन्हें तंत्रिका संबंधी इलाज की भी ज़रूरत पड़ेगी।

ब्रिटेन भेजे जाने से पहले उनका इलाज रावलपिंडी के एक अस्पताल में चल रहा था।

पीटीवी के अनुसार फ़ौज के बयान में कहा गया है कि मलाला के इलाज का तमाम ख़र्च क्लिक करें पाकिस्तान की सरकार देगी।

महिलाओं पर तालिबान के आदेशों का मलाला हमेशा विरोध करती रही थीं। इसलिए जब उन्हें कुछ दिनों पहले गोली मारी गई तो ये समझा गया था कि ये काम तालिबान का है।

मलाला ने तालिबान शासन में अत्याचारों की बात कही थी जो तालिबान को पसंद नहीं आई थी।

पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ़्तार भी किया है। तालिबान ने कहा है कि वो मलाला को फिर से निशाना बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed