फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   indonesia plane missing

इंडोनेशिया के गुम हुए विमान का मलबा मिला

Sun, 16 Aug 2015 08:20 PM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
indonesia plane missing

रविवार को लापता हुए इंडोनेशिया के एक विमान का मलबा मिल गया है। ये विमान इंडोनेशिया के पापुआ इलाके में लापता हो गया था जिस पर 54 लोग सवार थे। ये अभी पता नहीं चला है कि इस दुर्घटना में कोई जीवित बचा है या नहीं।

विज्ञापन


विमान पर सवार लोगों में 44 वयस्क हैं जबकि पांच बच्चे और शिशु हैं। इसके अलावा चालक दल के सदस्यों की संख्या पांच है। डोनेशिया के परिवहन मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि विमान का मलबा ऑक्सिबिल के पहाड़ी इलाके बिनतांग में मिला।
विज्ञापन


स्थानीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे से कुछ देर पहले ट्रिगाना एयर सर्विस के इस विमान के साथ संपर्क टूट गया था। विमान ने प्रांतीय राजधानी जयापुरा के सेंतानी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और ये दक्षिणी शहर ओक्सिबिल जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी शहर ओक्सिबिल जा रहा था विमान

indonesia plane missing

खबर आ रही है कि इंडोनेशिया का एक विमान पापुआ में लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान पर 54 लोग सवार हैं। विमान ने प्रांतीय राजधानी जयापुरा के हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और ये दक्षिणी शहर ओक्सिबिल में जा रहा था।

बताया जा रहा है कि यह विमान ट्रिगाना एयर सर्विस का है। विमान में कुल 49 यात्री सवार है जिसमें 44 वयस्क, पांच क्रू मेंबर और पांच बच्‍चे भी हैं।

ट्रिगाना एयर से कटा संपर्क

indonesia plane missing

यह प्लेन इंडोनेशिया का डोमेस्टिक पैसेंजर एयरक्राफ्ट है। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे से कुछ देर पहले ट्रिगाना एयर से विमान का संपर्क

टूट गया था। विमान ने प्रांतीय राजधानी जयापुरा के हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और ये दक्षिणी शहर ओक्सिबिल में जा रहा था। इंडोनेशिया की खोज और राहत एजेंसी ने जानकारी दी कि विमान ट्रिगाना एयर सर्विस का जो अभी लापता बताया जा रहा है।

परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता जेए बाराता ने विमान के लापता होने की पुष्टि की है। उन्होंने एएफपी को बताया, "हमें नहीं पता है कि विमान को क्या हुआ और हम स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।

"उनके मुताबिक़, "अभी वहां मौसम भी बहुत ख़राब है। बहुत अंधेरा है और बादल छाए हुए हैं। ये खोज अभियान के लिए उपयुक्त नहीं है। ये एक पहाड़ी इलाका है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed