{"_id":"58626c954f1c1b5b26eeba5f","slug":"in-50-years-your-romantic-partner-will-be-a-robot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोबोट बनेगा जीवन साथी, लोग शादी भी कर सकेंगे","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
रोबोट बनेगा जीवन साथी, लोग शादी भी कर सकेंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Dec 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोबोट न सिर्फ कार, घर निर्माण या घरों के सामान्य कामकाज कर रहा है बल्कि मंगल पर जाकर वहां मिट्टी और पानी पर भी शोध कर वैज्ञानिकों को सूचनाएं दे रहा है। लेकिन अब यह रोबोट इससे भी आगे जाने वाला है। यानी अब यदि कैरियर की खातिर आप शादी करना नहीं चाहते हैं तो रोबोट आपको सहारा देगा।
लंदन में आयोजित एक ग्लोबल कांफ्रेंस में वैज्ञानिकों ने जल्द ही रोबोट से शादी की हकीकत के साकार होने का दावा किया है।
अब तक बाजार में यौन खिलौनों को लेकर बहस चल रही थी, लेकिन वैज्ञानिकों के इस दावे पर पश्चिमी देशों में अब नैतिकता को लेकर भी एक नई बहस छिड़ गई है। इन रोबोटों को ह्यूमेनॉइड का नाम दिया गया है जो धातु, रबर और प्लास्टिक से निर्मित होंगे। यह एनीमेटेड प्रेमी कुछेक माह में ही बाजार में आने को तैयार है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों रोबोट शामिल होंगे।
यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए डेविड लेवी ने कहा कि - ‘रोबोटों के साथ शादी अब जल्द ही शुरू होने वाली हैं। संभवतया अगले साल इसकी शुरूआत हो जाए।’

शादी के पवित्र बंधन को खत्म करेगा यह रोबोट
अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित एबिस क्रियेशन कंपनी वर्ष 2017 से ऐसे रोबोटों का प्रचार भी शुरू कर देगी। यह रोबोट एकदम इंसानों के समान न सिर्फ बात करेंगे बल्कि खुद होकर हिल-डुल भी पाएंगे। लेवी के कहा कि 2050 आते-आते लोगों का इन रोबोटों से शादी करना एक आम बात हो जाएगी।
इस कांफ्रेंस में शादी योग्य रोबोट से संबंधित नई तकनीकी के विकास को बाकायदा प्रदर्शित भी किया गया। इसके तहत दो प्रेमी एक-दूसरे के साथ न केवल किस का लाइव अनुभव कर पाएंगे बल्कि इसे मोबाइल के साथ भी कनेक्ट कर सकेंगे।
लंदन में इस कांफ्रेंस के बाद वहां के नैतिकतावादी विचारकों ने इस रोबोट का विरोध भी शुरू कर दिया है। लंदन स्थित वर्ल्ड एथिक फोरम के सदस्य और जेनेटिक मामलों पर शोध करने वाले विशेषज्ञ डॉ. लेवॉक स्टीफन ने कहा कि यदि ऐसे रोबोट आ गए तो इसका मानव विकास पर बुरा असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यह लोगों को न सिर्फ भौतिकतावाद की तरफ ले जाएगा बल्कि शादी की पवित्र परंपरा को खत्म कर यौन संबंधों को बढ़ावा देगा।